सागर जिला पूरी तरह रहा लॉकडाउन, सडक़ों पर नजर आया सन्नाटा
सागर जिला पूरी तरह रहा लॉकडाउन, सडक़ों पर नजर आया सन्नाटा

सागर जिला पूरी तरह रहा लॉकडाउन, सडक़ों पर नजर आया सन्नाटा

सागर, 20 सितम्बर (हि.स.)। कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए सागर जिले में रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन रहा। सप्ताह में एक दिन बंद होने से शहर के लोगों ने भी समर्थन किया और अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। शहर में सिर्फ दूध, सब्जी विक्रेता सहित आवश्यक वस्तुओं की ही सप्लाई हुई, जिसके बाद देर रात तक शहर में सन्नाटा पसरा रहा। कलेक्टर दीपक कुमार सिंह ने आपदा समूह की बैठक के बाद रविवार को जिले में संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की थी। संपूर्ण लॉकडाउन के आदेश देने के बाद रविवार को सुबह से ही सागर बंद का असर नजर आया। जिले के लोग भी लॉक डाउन के चलते घरों के अंदर ही कामकाज निपटाते हुए नजर आए। खरीदारी लॉक डाउन के पहले ही दूध, सब्जी से लेकर अन्य आवश्यक सामान की खरीदी कर ली थी, ताकि रविवार को लॉक डाउन के कारण परेशानी न हो। चप्पे-चप्पे पर तैनात रहा पुलिसबल, अधिकारियों ने किया निरीक्षण संपूर्ण लॉकडाउन के कारण जिले में शराब दुकानों के कारण स्थिति न बिगड़े इसलिए कलेक्टर दीपक कुमार सिंह ने जिले की सभी शराब दुकानों को भी बंद रखा गया। लोगों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन द्वारा मेडिकल स्टोर को खोलने की अनुमति दी गई थी। इसके अलावा शहर में सुबह दूध की सप्लाई ही हो सकी। संपूर्ण लॉक डाउन होने के बाद शहर के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन को सतर्क रहकर पूछतांछ करने के निर्देश दिए गए थे। कटरा बाजार में पूरी तरह सन्नाटा नजर आया और लोग वाहन लेकर यहां-वहां अनावश्यक न घूमे, इसलिए पुलिसबल तैनात किया गया था। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश / उमेद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in