संगठन को मजबूती देने हितानंद बनाए गए भाजपा के सह संगठन महामंत्री
संगठन को मजबूती देने हितानंद बनाए गए भाजपा के सह संगठन महामंत्री

संगठन को मजबूती देने हितानंद बनाए गए भाजपा के सह संगठन महामंत्री

भोपाल, 14 सितम्बर (हि.स.)। प्रदेश की 27 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी संगठन को मजबूती देने में जुट गई है। पार्टी ने संघ प्रचारक हितानंद को मध्यप्रदेश भाजपा का प्रदेश सह संगठन महामंत्री बनाया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यह नियुक्ति की है। हितानंद 1995 से आरएसएस में प्रचारक हैं और उन्हें जबलपुर की जिम्मेदारी मिल सकती है। नए सह संगठन महामंत्री हितानंद विद्या भारती मध्यभारत प्रांत के संगठन मंत्री भी रहे। इससे पहले शिवपुरी और विदिशा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक रह चुके हैं। पूर्व प्रदेश सह संगठन महामंत्री और आरएसएस के प्रचारक अतुल राय को भाजपा से आरएसएस में वापस भेजे जाने के बाद से ही यह पद खाली चल रहा था। हितानंद भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत को सहयोग करेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/केशव दुबे-hindusthansamachar.in

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in