विधायकों की खरीद फरोख्त लोकतंत्र की हत्या ही नहीं, जनतमत का भी अपमान: दिग्विजय
विधायकों की खरीद फरोख्त लोकतंत्र की हत्या ही नहीं, जनतमत का भी अपमान: दिग्विजय

विधायकों की खरीद फरोख्त लोकतंत्र की हत्या ही नहीं, जनतमत का भी अपमान: दिग्विजय

भोपाल, 25 अक्टूबर (हि.स.)। मध्यप्रदेश में 28 सीटों पर हो रहे उपचुनावों के बीच कांग्रेस के एक और विधायक अपनी विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए। दमोह से कांग्रेस विधायक राहुल सिंह लोधी ने रविवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसको लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि भाजपा द्वारा विपक्षी विधायकों की खरीद फरोख्त करना सिर्फ लोकतंत्र की हत्या ही नहीं, बल्कि जनमत का अपमान भी है। दिग्विजय सिंह ट्वीट के माध्यम से कहा है कि - ‘बीच चुनाव में राहुल लोधी भाजपा के हो गए। 35 करोड़ का हिसाब बताते-बताते खुद पाला बदल लिया। अब यह भी सुन लीजिए। जो पहले वोटरों से 5200 रुपये मांगने की अपील कर रहे थे, वे ही बिक गए। वाह जी वाह राहुल लोधी जी!! ऐसे जनता के प्रतिनिधियों पर जनता कैसे भरोसा करें।’ इसके साथ ही उन्होंने राहुल सिंह लोधी का एक भाजपा में शामिल होने का वीडियो भी ट्वीट पर शेयर किया है। दिग्विजय सिंह ने एक अन्य वीडियो भी ट्वीट करते हुए लिखा है कि -‘ अंगद के पांव से कांग्रेस में अपने स्थायित्व की तुलना करने वाले राहुल लोधी ने 30 साल का दावा 3 महीने में तोड़ा। करोड़ों का सौदा कर कौडिय़ों के मोल बेच दी इंसानियत व अपने प्रतिष्ठित हिंडोरिया परिवार की इज्जत!!’ अब इन्हें जनता ही सबक सिखा सकती है। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश/मयंक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in