विद्यालयों को और बेहतर बनाएंगे: सोलंकी
विद्यालयों को और बेहतर बनाएंगे: सोलंकी

विद्यालयों को और बेहतर बनाएंगे: सोलंकी

गुना, 19 दिसम्बर (हि.स.)। एकल अभियान में दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है। इन विद्यालयों के माध्यम से हमारे वनवासी भाइयों को शिक्षित कर जागरुक किया जा रहा है। इन विद्यालयों को और बेहतर किया जाना है। इसी के लिए यह अभ्यास वर्ग आयोजित किया गया है। यह बात एकल अभियान के सचिव महेश सोलंकी ने कही। वे शनिवार को एकल अभियान के बीनागंज में आयोजित वार्षिक अभ्यास वर्ग के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। तीन दिवसीय यह अभ्यास वर्ग सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित किया जा रहा है। एकल वन यात्रा प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया कि एकल विद्यालय के आचार्य भैया एवं बहनों को प्रशिक्षण देने बीनागंज में तीन दिवसीय आचार्य अभ्यास वर्ग का शुभारम्भ भारत माता के चित्र पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर महेश सोलंकी ने आचार्य वर्ग में मध्य भारत संभाग से चाचौड़ा, जामनेर ओर कुंभराज संच के 55 ग्रामों से सम्मिलित हुए आचार्यों को संबोधित किया। विद्यालय से फैलाई जा रही है जनजागृति : यादव एकल के अध्यक्ष बुन्देल सिंह यादव द्वारा एकल के आचार्य से सभी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। साथ ही उन्होंने बताया कि एकल विद्यालय संघ की ओर से उन आदिवासी बहुल क्षेत्रों में चलाए जाते हैं, जहां सरकारी सुविधाएं नहीं पहुंच पाती हैं। उन स्थानों पर एकल द्वारा जनजागृति फैलाने का कार्य किया जाता है। वर्ग में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड कार्यवाह अर्पण सोनी व अंकित शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार / अभिषेक-hindusthansamachar.in

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in