वित्त मंत्री देवड़ा ने धुंधडका क्षेत्र की 11 करोड़ से अधिक की सडक़ों का किया भूमिपूजन
वित्त मंत्री देवड़ा ने धुंधडका क्षेत्र की 11 करोड़ से अधिक की सडक़ों का किया भूमिपूजन

वित्त मंत्री देवड़ा ने धुंधडका क्षेत्र की 11 करोड़ से अधिक की सडक़ों का किया भूमिपूजन

ग्राम गुलियाना व धुंधडक़ा में 1.34 करोड़ के निर्माण कर्यों का लोकार्पण मंदसौर, 13 दिसम्बर (हि.स.)। प्रदेश के वित्त एवं वाणिज्यिक कर मंत्री जगदीश देवड़ा ने रविवार को 157.90 लाख से निर्मित होने वाले पीपलखूंटा से लोध मार्ग, 670.72 लाख से निर्मित होने वाले अफजलपुर से पालड़ी मार्ग एवं 359.41 लाख से निर्मित होने वाले झावल से कुचड़ोद मार्ग का भूमिपूजन किया। इस तरह तीनों सडक़ मार्ग 1188.03 लाख रुपये से निर्मित होंगे। पीपलखूंटा से लोध मार्ग का भूमिपूजन सरस्वती शिशु मंदिर मैदान ग्राम लोध, अफजलपुर से पालड़ी मार्ग का भूमिपूजन ग्राम पंचायत अफजलपुर एवं झावल से कुचड़ोद मार्ग का भूमिपूजन बस स्टैंड झावल में किया गया। लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा, जिला पंचायत अध्यक्षा प्रियंका मुकेश गिरी गोस्वामी, नानालाल अटोलिया, जिला एवं जनपद पंचायत सदस्य सहित सभी जन प्रतिनिधि, जिलाधिकारी, गांव के सरपंच, ग्रामीण किसान एवं पत्रकार मौजूद थे। भूमिपूजन कार्यक्रम के पश्चात ग्राम गुलियाना में 65.53 लाख के निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया। जिसमें ग्राम गुलियाना में पंचायत द्वारा 6 लाख रुपये से निर्मित शॉपिंग काम्प्लेक्स, 5 लाख रुपये से निर्मित निर्मल नीर कूप, 16 लाख से निर्मित सीसी रोड, 17.53 लाख रुपये से निर्मित सर्व शिक्षा अभियान अंतर्गत माध्यमिक शाला भवन एवं 21 लाख रुपये की लागत से निर्मित नई आबादी सीसी रोड का लोकार्पण किया। ग्राम गुलियाना में भूमिपूजन कार्यक्रम के पश्चात ग्राम धुंधडक़ा में 69 लाख के निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया। जिसमे ग्राम पंचायत धुंधडक़ा द्वारा 43 लाख रुपये से निर्मित शॉपिंग काम्प्लेक्स, 16 लाख से निर्मित सडक़ मार्ग, 5 लाख से निर्मित आश्रम एवं 5 लाख से निर्मित शमसान घाट का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में मंत्री देवड़ा ने कहा कि सडक़ निर्माण का कार्य संबंधित विभाग गुणवत्ता के साथ बेहतरीन तरीके से करें। इसके साथ ही कार्य समय पर पूर्ण होना चाहिए। कार्य में किसी भी प्रकार की लेटलतीफी ना करें। कार्य इतना अच्छा होना चाहिए कि गांव के लोग कार्यों की प्रशंसा करें। कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही ना बरतें। उन्होंने कहा कि कोरोना का प्रकोप अभी खत्म नहीं हुआ है। सभी को इससे सावधानी बरतकर रखना चाहिए। कोरोना से सुरक्षा ही इसका इलाज है। कोरोना की वजह से कई लोग पीडि़त हुए कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। कोरोना से बचने के लिए मास्क, सैनिटाइजर एवं समय-समय पर हाथों को साबुन से धोएं। भीड़ से दूर रहने की कोशिश करें। कोरोना के कारण सरकार की स्थिति चिंताजनक बनी, लेकिन उसको सुदृढ़ करने कार्य लगातार जारी है। विकास के कोई भी कार्य को रोका नहीं जाएगा। हर तरह के विकास कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि विकास के कार्य में किसी प्रकार की कमी आने नहीं दी जाएगी एवं सभी प्रकार के काम चलते रहेंगे। जो काम रह गए हैं उनको पूरा करने की जिम्मेदारी सरकार की है। इसलिए सरकार सभी कार्य समय पर पूर्ण करेगी। विकास के जितने कार्य वर्तमान सरकार ने किए हैं, उतने कार्य आज समय तक कभी नहीं हुए। देश के साथ-साथ प्रदेश की सरकार ने प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, उज्जवला गैस कनेक्शन, बिजली, पानी, सडक़ हर क्षेत्र में चहुमुखी विकास के कार्य किए हैं। 2022 तक सभी गरीब लोगों को आवास उपलब्ध होंगे। एक समय था जब गरीब लोग खुले आसमान के नीचे सोते थे, लेकिन सरकार के विशेष प्रयास से प्रधानमंत्री आवास के माध्यम से गरीब परिवार को छत प्राप्त हुई है। जिला पंचायत अध्यक्षा प्रियंका मुकेश गिरी गोस्वामी ने कहा कि आम नागरिक लोक सेवा केन्द्र से आयुष्मान भारत योजना कार्ड बनवा सकते है। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत प्रति वर्ष पात्र परिवार को 5 लाख रूपये तक नि:शुल्क लाभ दिया जाता है। सभी संबल कार्ड धारी, खाद्यान पर्ची धारी एवं ऐसे सभी लोग जिनका नाम एस.ई.सी. सूची में हैं। वे सभी आयुष्मान कार्ड के लिए पात्र है। आप अपना आयुष्मान कार्ड अपने पास के लोक सेवा केन्द्र, कॉमन सर्विस सेंटर एवं ग्राम पंचायत भवन में जाकर बनवा सकतें है। यह आयुष्मान कार्ड की सेवा प्राप्त करने के लिए निर्धारित शुल्क 30 रूपये नियत है। इसलिए सभी पात्र लोग सरकार की जनकल्याणकारी योजना का लाभ प्राप्त करे। प्रत्येक गांव सशक्त बने इसके लिए सरकार विशेष प्रयास कर रही है। बहुत जल्द अफजलपुर सूर्यनगर होगा। सरकार के द्वारा सभी योजनाएं फिर से शुरू की जाएगी। जिससे सभी को विकास की नई नई सौगात मिलेगी। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in