राजेंद्रग्राम मत्स्य बीज प्रक्षेत्र का कलेक्टर ने किया निरिक्षण
राजेंद्रग्राम मत्स्य बीज प्रक्षेत्र का कलेक्टर ने किया निरिक्षण

राजेंद्रग्राम मत्स्य बीज प्रक्षेत्र का कलेक्टर ने किया निरिक्षण

अनूपपुर, 25 जुलाई (हि.स.)। जिले में मत्स्य बीज प्रक्षेत्र में की जाने वाली मत्स्य जीरा (फिश स्पॉन) उत्पादन क्षेत्र गतिविधिया जानने रविवार को कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने राजेंद्रग्राम मत्स्य बीज प्रक्षेत्र का अवलोकन किया। इस दौरान सहायक संचालक मत्स्य शिवेंद्र सिंह परिहार ने मत्स्य बीज प्रक्षेत्र में की जाने वाली मत्स्य जीरा के उत्पादन सहित सभी विभागीय गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। सहायक संचालक ने बताया कि वर्तमान में प्रतिकूल परिस्थितियों में आवश्यक सुरक्षाओं के साथ मत्स्य जीरा उत्पादन आसपास के जिलो में सिर्फ राजेंद्रग्राम मत्स्य बीज प्रक्षेत्र में किया जा रहा है। इस वर्ष अब तक लगभग 3 करोड़ 27 लाख मत्स्य जीरा का उत्पादन प्रक्षेत्र में किया जा चुका है। पड़ोसी जिलो सहित सिंगरौली एवं अन्य निकटवर्ती जिलों में राजेंद्रग्राम मत्स्य बीज प्रक्षेत्र से मत्स्य बीज की आपूर्ति की जा रही है। इस दौरान कलेक्टर ने मत्स्यपालकों से चर्चा कर मत्स्योत्पादन से जुड़ी आर्थिक गतिविधियों एवं प्राप्त लाभ के सम्बंध में चर्चा की। इस दौरान वन मंडलाधिकारी अधर गुप्ता, एसडीएम पुष्पराजगढ़ विजय डहेरिया सहित मत्स्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/ राजेश शुक्ला-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in