मुख्यमंत्री ने सेवाभावी स्व. दत्तोपंत ठेंगड़ी की जयंती पर श्रद्धासुमन किए अर्पित
मुख्यमंत्री ने सेवाभावी स्व. दत्तोपंत ठेंगड़ी की जयंती पर श्रद्धासुमन किए अर्पित

मुख्यमंत्री ने सेवाभावी स्व. दत्तोपंत ठेंगड़ी की जयंती पर श्रद्धासुमन किए अर्पित

भोपाल, 10 नवम्बर (हि.स.)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास पर देश के अग्रणी श्रमिक संगठन भारतीय मजदूर संघ के प्रमुख रहे नेता और राष्ट्रीय विचारक, कर्मठ सेवाभावी स्व. दत्तोपंत ठेंगड़ी जी की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस मौके पर सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व्ही.डी. शर्मा ने भी पुष्पाजंलि अर्पित की। उल्लेखनीय है कि ठेंगड़ी जी ने मजदूरों के हित में सराहनीय काम किया। भारतीय किसान संघ की स्थापना में उनकी प्रमुख भूमिका रही। वरिष्ठ चिंतक एवं विचारक ठेंगड़ी जी ने हिन्दी में 28, अंग्रेजी में 12 और मराठी में 3 किताबे भी लिखी हैं। हिन्दुस्थान समाचार / उमेद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in