मुख्यमंत्री जी का आभार, प्रदेश के युवाओं के सपने साकार होंगेः विष्णुदत्त शर्मा
मुख्यमंत्री जी का आभार, प्रदेश के युवाओं के सपने साकार होंगेः विष्णुदत्त शर्मा

मुख्यमंत्री जी का आभार, प्रदेश के युवाओं के सपने साकार होंगेः विष्णुदत्त शर्मा

भोपाल, 18 अगस्त (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा की गई प्रदेश के युवाओं को ही सरकारी नौकरियां देने की घोषणा का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान की घोषणा से प्रदेश के युवाओं में अपार उत्साह है। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने मुख्यमंत्री की इस घोषणा के लिए प्रदेश के युवाओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा की सरकार ने मध्यप्रदेश के युवाओं को ही सरकारी नौकरियां देने का जो फैसला किया है, वह ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के संसाधनों पर पहला हक मध्यप्रदेश के लोगों का ही है और प्रदेश सरकार के फैसले ने इस पर मोहर लगा दी है। शर्मा ने इस संबंध में कानून में किए जाने वाले संशोधन के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री एवं कैबिनेट को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि इस फैसले से प्रदेश के युवाओं को शासकीय क्षेत्र में रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध होंगे। हिन्दुस्थान समाचार/केशव दुबे-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in