मुख्यमंत्री के बेटे ने लिया दिग्विजय का आशीर्वाद, जयवर्धन का हालचाल जाना
मुख्यमंत्री के बेटे ने लिया दिग्विजय का आशीर्वाद, जयवर्धन का हालचाल जाना

मुख्यमंत्री के बेटे ने लिया दिग्विजय का आशीर्वाद, जयवर्धन का हालचाल जाना

भोपाल, 29 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव का प्रचार प्रसार जोर शोर से चल रहा है। दिन रात नेता प्रचार प्रसार में लगे हुए है। इस दौरान नेताओं के कई रंग देखने को मिल रहे हैं। कही राजनेता आरोप प्रत्यारोप तो कही अभद्र भाषा और विवादित टिप्पणी करने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं। ऐसे ही गुरुवार को दो विपक्षी दल के चेहरों का जो दिलचस्प नजारा देखने को मिला, उसके बाद दोनों की मुलाकात को लेकर सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई। दरअसल, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय का गुरुवार को राजगढ़ जिले के ब्यावरा में आमना सामना हो गया। दोनों ही अपनी पार्टी के प्रत्याशीयों का प्रचार करने यहां आए थे। इस दौरान अचानक दोनों का आमना सामना हो गया। दिग्विजय सिंह को देखकर मुख्यमंत्री के पुत्र कार्तिकेय उनके पास पहुंचे और आशीर्वाद लिया। इस दौरान कार्तिकेय ने दिग्विजय सिंह से उनके पुत्र जयवर्धन सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी ली। बता दें कि जयवर्धन सिंह कुछ दिनों पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद से उनका ईलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय और दिग्विजय की मुलाकात की तस्वीरें राजनीतिक गलियारों में खूब सुर्खियां बटोर रही है। बता दे कि दिग्विजय सिंह और सीएम शिवराज सिंह चौहान मप्र की राजनीति में एक दूसरे के घोर विरोधी माने जाते हैं। राजनीतिक जीवन में दिग्विजय सिंह कई मौकों पर सीएम शिवराज और उनके परिवार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते रहे हैं। हालांकि राजनीति से अलग व्यक्तिगत जीवन में जब भी इन दिग्गज नेताओं की मुलाकात हुई दोनों अपनी दुश्मनी को भूलाकर मिले हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in