मुंबई के रोहन ग्रुप के नाम रही खजुराहो फिल्म फेस्टिवल की पांचवीं शाम
मुंबई के रोहन ग्रुप के नाम रही खजुराहो फिल्म फेस्टिवल की पांचवीं शाम

मुंबई के रोहन ग्रुप के नाम रही खजुराहो फिल्म फेस्टिवल की पांचवीं शाम

मुंबई के रोहन ग्रुप के नाम रही खजुराहो फिल्म फेस्टिवल की पांचवीं शाम छतरपुर 22 दिसम्बर (हि.स.)। पर्यटन नगरी खजुराहो में चल रहे खजुराहो फिल्म फेस्टिवल की पांचवीं शाम मुंबई के रोहन ग्रुप के नाम रही। ग्रुप के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक फिल्मी गीतों की प्रस्तुति दी। इन प्रस्तुतियों में गायन नृत्य, म्यूजिक पेंटिंग आकर्षण का केन्द्र रही। मंच पर चर्चित प्रसिद्ध फिल्म कला सितारे पीयूष मिश्रा, पंडित बिरजू महाराज की शिष्या और प्रसिद्ध कोरियोग्राफर मैत्री पहाड़ी, फिल्म समीक्षक अनूप जोशी का सम्मान किया गया। वहीं खजुराहो की नटराज लोकगीत संस्था ने शानदार दिवारी नृत्य प्रस्तुत किया जिसे देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। फिल्म अभिनेता और कार्यक्रम के आयोजक राजा बुंदेला ने कहा कि कोरोना के चलते इस बार का कार्यक्रम वर्चुअल रखा गया है जिस कारण सीमाओं के अंदर रहकर कोरोना नियमों का पालन करते हुए समारोह को भव्यता प्रदान की जा रही है। पेरू के राजदूत ने खजुराहो की तारीफ करते हुए कहा कि यह सचमुच विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है, यहां की सुंदरता और मंदिर अति रमणीक है। उन्होंने समारोह की भी प्रशंसा की। हिन्दुस्थान समाचार/पवन अवस्थी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in