मप्र में पराली से बायोगैस और एथेनॉल बनाने किसानों को करेंगे प्रोत्साहित : कृषि मंत्री
मप्र में पराली से बायोगैस और एथेनॉल बनाने किसानों को करेंगे प्रोत्साहित : कृषि मंत्री

मप्र में पराली से बायोगैस और एथेनॉल बनाने किसानों को करेंगे प्रोत्साहित : कृषि मंत्री

राज्य सरकार खरीदेगी एथेनॉल और बायो-गैस भोपाल, 24 नवम्बर (हि.स.)। किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने कहा है कि पराली से बायोगैस और एथेनॉल बनाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जायेगा। एथेनॉल और बायो- गैस सरकार खरीदेगी। इससे किसानों को सीधे लाभ होगा और पराली से होने वाले नुकसान से भी बचा जा सकेगा। जनसंपर्क अधिकारी अलूने ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि कृषि मंत्री पटेल की गत दिनों दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से हुई मुलाकात में किसानों को लाभान्वित किए जाने के प्रयासों के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई। उन्हें पराली से किसानों और पर्यावरण को होने वालो नुकसान के संबंध में अवगत कराया गया। केंद्रीय मंत्री प्रधान ने बताया कि केंद्र सरकार पराली से बायोगैस और एथेनॉल बनाने की परियोजना को अमलीजामा पहनाने जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार केन्द्र सरकार के मार्गदर्शन में किसानों को लाभान्वित करने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखेगी। प्रदेश के किसानों को बायोगैस और एथेनॉल बनाने के लिए न केवल प्रोत्साहित किया जाएगा अपितु इसके लिए आवश्यक सरकारी मदद भी मुहैया कराई जाएगी। इससे पर्यावरण प्रदूषण, जनधन और पशुधन हानि को रोका जा सकेगा। किसानों द्वारा बनाई जाने वाली बॉयोगैस और एथेनॉल को सरकार खरीदेगी। इसका इस्तेमाल गैस से संचालित अन्य उद्यमों में किया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार / उमेद-hindusthansamachar.in

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in