मंदसौर: बिन मौसम की बारिश से किसानों का प्याज हुआ गीला, ठंड भी बढ़ी
मंदसौर: बिन मौसम की बारिश से किसानों का प्याज हुआ गीला, ठंड भी बढ़ी

मंदसौर: बिन मौसम की बारिश से किसानों का प्याज हुआ गीला, ठंड भी बढ़ी

मंदसौर, 11 दिसम्बर (हि.स.)। गुरूवार - शुक्रवार की मध्य रात्रि में अचानक से बारिश का मौसम बना और रात्रि में चालू हुई बारिश की फुहारें शुक्रवार को सुबह तक होती रहीं। मावठा गिरने से क्षेत्र का मौसम भी परिवर्तित हो गया और मौसम में ठंडक घुल गई। वहीं बिन मौसम की बारिश से मंडी में अपनी फसल लेकर आए किसानों को नुकसान भी झेलना पडा। बिन मौसम की बारिश से मंडी में खुले में पड़ा प्याज गीला हो गया। मंडी में मौजूद किसानों के पास प्याज को ढकने के लिए पर्याप्त साधन नहीं होने से प्याज भीग गया। शुक्रवार सुबह लगभग 10 बजे तेज बारिश भी हुई इस दौरान मंडी में प्याज की फसल पूरी तरह से भीग गई। शुक्रवार को दिनभर मौसम नहीं घुलने के कारण प्याज सुख भी नहीं पाया। प्याज गीले होने के कारण व्यापारियों ने गीले प्याज खरीदने से मना कर दिया, जिसके बाद नाराज किसानों ने नारेबाजी की। मंडी में प्याज बेचने आयें किसान चैनसिंह, अमृत, राम माली ने बताया कि अचानक बारिश आ जाने के कारण हमारे प्याज गीले हो गए अब व्यापारी गीले होने पर प्याज खरीदने के लिए मना कर रहे हैं, जिसके कारण हम को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। व्यापारियों का कहना है कि हम प्याज खरीद लेंगे लेकिन सूखने के बाद। हिन्दुस्थान समाचार/अशोक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in