भारतीय मजदूर संघ के आव्हान पर श्रम कानूनों में बदलाव का विरोध
भारतीय मजदूर संघ के आव्हान पर श्रम कानूनों में बदलाव का विरोध

भारतीय मजदूर संघ के आव्हान पर श्रम कानूनों में बदलाव का विरोध

रतलाम, 15 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय मजदूर संघ के आव्हान पर श्रम कानूनों में बदलाव का विरोध शुरू हो गया है। एक सप्ताह के चरणबद्ध आंदोलन के तहत गुरुवार को इप्का लेबोरेटरीज फैक्टरी के गेट पर सैंकड़ो श्रमिक की एक सभा का आयोजन भारतीय मजदूर संघ जिला द्वारा रखा गया। सभा को चंद्रशेखर शर्मा विभाग प्रमुख भारतीय मजदूर संघ, दिलीप मेहता पश्चिम क्षेत्र असंगठित क्षेत्र प्रमुख एवं मध्यप्रदेश बिजली कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय सचिव मोहनलाल जादव द्वारा संबोधित किया गया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की श्रमिक विरोधी कानूनो के विरोध में यह आंदोलन किया जा रहा है, जो भारतीय मजदूर संघ द्वारा निर्धारित कार्यक्रम है, जो 15 से 28 अक्टूबर तक विरोध स्वरूप आंदोलन किया जाएगा, 16 अक्टूबर को मध्यप्रदेश विद्युत मंडल प्रांगण में विरोध में विशाल आमसभा की जाएगी। श्रमिकों को श्रम कानूनों नई कोड लागू होने की जानकारी दी जो कि श्रम कानून नहीं लागू होंगे वह हमारे श्रमिक हितेषी नहीं है एवं 300 तक के संस्थान कार्यरत श्रमिक छटनी की जा सकेगी का विरोध किया तथा यूनियन के प्रावधानों में परिवर्तन करने के नियमों का विरोध किया जा रहा है। इसका भारतीय मजदूर संघ यूनियन अध्यक्ष श्याम मनोहर यादव एवं जिला मंत्री द्वारा भी सभी कार्यकर्ता और सदस्यों को नए श्रम कानून की जानकारी दी जो भविष्य श्रमिक हितकारी नहीं है। सभा में कैलाश परमार, गोपाल, बेलदार, प्रभु लाल परिहार, रामलाल परमार, चतुर्भुज बिलवा, सोहनलाल उदय गुर्जर, परमानंद मेवाड़, मुन्ना लाल, पाटीदार, भरत तलोदिया, रमेश चंद्र, देवड़ा एवं अन्य पदाधिकारी एवं सैकड़ों श्रमिक उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/ शरद जोशी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in