भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक डॉ. विक्रम साराभाई की जयंती पर भाजपा नेताओं ने किया नमन
भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक डॉ. विक्रम साराभाई की जयंती पर भाजपा नेताओं ने किया नमन

भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक डॉ. विक्रम साराभाई की जयंती पर भाजपा नेताओं ने किया नमन

भोपाल, 12 अगस्त (हि.स.)। भारतीय वैज्ञानिक विक्रम अंबालाल साराभाई की आज बुधवार को 101 वीं जंयती है। 12 अगस्त 1919 को अहमदाबाद में जन्में विक्रम साराभाई ने भारत को अंतरिक्ष तक पहुंचाया। उन्हें आज पूरा देश याद कर रहा है। उनको भारत के स्पेस प्रोग्राम का जनक माना जाता है। उन्होंने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की स्थापना की थी। विक्रम साराभाई की जयंती पर मप्र के सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत भाजपा नेताओं ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी है। मुख्मयंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विक्रम साराभाई को जयंती पर नमन करते हुए कहा ‘भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक डॉ. विक्रम साराभाई की जयंती पर कोटिश: नमन। डॉ.साराभाई मां भारती के गुणी सपूत और महान स्वप्नद्रष्टा थे। आपने अनेक लोगों को स्वप्न देखना और उसे साकार करना सिखाया। भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम की सफलता इसका जीवंत प्रमाण है। आपको सादर प्रणाम! भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा ‘अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में भारत को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाले प्रसिद्ध भौतिक वैज्ञानिक डॉ. विक्रम साराभाई जी की जयंती पर शत् शत् नमन। भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने अपने ट्वीट में कहा ‘भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान के संस्थापक, भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान के जनक, पद्म भूषण, पद्म विभूषण से सम्मानित डॉ. विक्रम साराभाई जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अपने संदेश में कहा ‘भारत को अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय नक्शे पर स्थापित करने वाले स्वप्नद्रष्टा और महान वैज्ञानिक डॉ. विक्रम साराभाई की जयंती पर नमन और विनम्र श्रद्धांजलि। भाजपा सांसद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने ट्वीट कर कहा ‘भारत के प्रमुख वैज्ञानिक तथा भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक स्व. श्री विक्रम साराभाई को उनकी जयंती पर सादर नमन। केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा ‘अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में भारत को अंतर्राष्ट्रीय मानचित्र पर पहचान दिलाने वाले भारत के प्रमुख वैज्ञानिक, पद्म भूषण एवं पद्म विभूषण डॉ. विक्रम साराभाई जी की जयंती पर सादर नमन। हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in