भाजपा उम्मीदवार के नामांकन में शामिल होंगे फग्गन सिंह एवं ओमप्रकाश धुर्वे

भाजपा उम्मीदवार के नामांकन में शामिल होंगे फग्गन सिंह एवं ओमप्रकाश धुर्वे
भाजपा उम्मीदवार के नामांकन में शामिल होंगे फग्गन सिंह एवं ओमप्रकाश धुर्वे

अनूपपुर, 14 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार बिसाहूलाल सिंह के नामांकन जमा कराने में गुरुवार को केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते एवं भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे के शामिल होगें। उप चुनाव मीडिया प्रभारी मनोज द्विवेदी ने बुधवार को बताया कि 15 अक्टूबर को भाजपा प्रत्याशी के नामांकन एवं आमसभा में प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के साथ केंन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, ओमप्रकाश धुर्वे,मीना सिंह, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पाण्डेय, विधानसभा चुनाव प्रभारी व पूर्व मंत्री राजेन्द्र शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अनूपपुर के पूर्व विधायक रामलाल रौतेल, सांसद हिमाद्री सिंह,मनीषा सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रुपमती सिंह, राजेश पाण्डे, जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम, पूर्व विधायक सुदामा सिंह सिंग्राम, दिलीप जायसवाल, अजजा आयोग के पूर्व अध्यक्ष नरेन्द्र मरावी, रामदास पुरी, सिद्धार्थ शिव सिंह,जितेन्द्र सोनी साहित अन्य वरिष्ठ नेतागण,एवं पार्टी कार्यकर्ता शामिल होगें। इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष आमसभा को संबोधित करेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/ राजेश शुक्ला-hindusthansamachar.in

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in