बाजार पर आर्थिक मंदी का साया, पसरा सन्नाटा

बाजार पर आर्थिक मंदी का साया, पसरा सन्नाटा
बाजार पर आर्थिक मंदी का साया, पसरा सन्नाटा

शुभ मुहूर्त पर भी लोग नहीं कर रहे खरीददारी, व्यापारियों में चिंता छतरपुर, 06 नवम्बर (हि.स.)। जिले में कोरोना महामारी और लॉकडाउन के कारण आर्थिक मंदी का शिकार हुआ बाजार दीवाली के मौके पर भी उभर नहीं पा रहा है। शनिवार को खरीददारी के लिए शुभ मुहूर्त बताया गया था लेकिन इस दिन भी बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। पुष्य नक्षत्र के दिन भी ग्राहकों के घरों से नहीं निकलने के कारण व्यापारी चिंतित हैं। उन्हें अब दीवाली और धनतेरस पर भी मंदी का खतरा सता रहा है। किसान और आम आदमी परेशान इसलिए बाजार में सन्नाटा नगर के जाने-माने बर्तन कारोबारी पंकज रावत ने बताया कि बाजार में अभी भी आर्थिक मंदी का ट्रेंड देखा जा रहा है। दीवाली के पहले पुष्यनक्षत्र के मौके पर अक्सर बड़ी संख्या में खरीददार निकलते थे लेकिन चौक बाजार जैसे इलाके में इतना सन्नाटा है कि चार पहिया वाहन भी गुजर जाए। उन्होंने बताया कि इस वर्ष किसान परेशान हैं तो वहीं लंबे लॉकडाउन के कारण आम आदमी का बजट भी बिगड़ा हुआ है। यही वजह है कि बाजार सुधर नहीं रहा है। सोने-चांदी की दुकानों पर सर्वाधिक मार पुष्य नक्षत्र के बावजूद लोग सोने चांदी की खरीददारी में संकोच कर रहे हैं। इसकी दो प्रमुख वजह बताई जा रही हैं। गहना कारोबारी महेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि एक तो लॉकडाउन के कारण लोगों का बजट बिगड़ा हुआ है तो वहीं दूसरी तरफ सोने चांदी में आया उछाल भी लोगों को संकोच करने पर मजबूर कर रहा है। उन्होंने कहा कि अब धनतेरस पर ही व्यापारियों की आशाएं टिकी हुई हैं। हिन्दुस्थान समाचार / पवन अवस्थी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in