बमौरी ही नहीं राघौगढ़, चांचौड़ा सहित जिलेभर में बहेगी विकास की गंगा- मंत्री सिसौदिया
बमौरी ही नहीं राघौगढ़, चांचौड़ा सहित जिलेभर में बहेगी विकास की गंगा- मंत्री सिसौदिया

बमौरी ही नहीं राघौगढ़, चांचौड़ा सहित जिलेभर में बहेगी विकास की गंगा- मंत्री सिसौदिया

गुना, 13 नवम्बर (हि.स.)। कार्यकर्ताओं ने जो भारी बहुमत मुझे विजय बनाया है। इसके लिए सभी का ह्रदय से आभारी हूं। कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी खत्म हुई। क्षेत्र के विकास के लिए अब मेरी जिम्मेदारी बमौरी ही नहीं राघौगढ़-चांचौड़ा, गुना सभी क्षेत्रों में विकास के लिए काम किया जाएगा। बमौरी और गुना भाजपा के कब्जे में है। लेकिन आगामी चुनावों मेें राघौगढ़, चांचौड़ा में भी भाजपा का कमल खिलेगा। यह बात शुक्रवार को पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया ने कार्यकर्ताओं का धन्यवाद सभा के दौरान शुक्रवार को कही। उन्होंने कहा कि आगामी माह से हर विकासखंड में जन समस्या निवारण शिविर लगाकर समस्याओं को हल किया जाएगा। इससे पहले 17 नवम्बर को राघौगढ़ से विजय अभियान रैली निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि इस बड़ी जीत में भाजपा के कार्यकर्ताओं की महती भूमिका है, इसके साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की भी अहम भूमिका है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह सिकरवार ने कहा कि यह चुनाव भाजपा और कांग्रेस से भाजपा में आए कार्यकर्ताओं ने शानदार समन्वय के साथ लड़ा और मैदान में हमें बड़ी जीत मिली। उन्होंने कहा कि आगे भी इसी समन्वय के साथ संगठन काम करेगा, जो नेता जिस योग्य हो उसे वह जिम्मेदारी भी सौंपी जाएगी। संगठन में किसी भी कार्यकर्ता की उपेक्षा नहीं होगी। दिया कड़ा संदेश जिलाध्यक्ष सिकरवार ने इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए कड़ा संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव में मंच पर बैठना या बैनर में फोटो छपना महत्वपूर्ण नहीं होता। बल्कि कार्यक्रम में को सफल बनाना और छोटे-छोटे कार्यकर्ता को साथ में लेना महत्वपूर्ण होता है, इसलिए कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक अनुशासन के साथ चलना जरुरी है। उन्होंने सभी से अपील की है कि सभी लोग मिलजुलकर काम करें। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष हरिसिंह यादव ने भी चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने वाले सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर विधायक गोपीलाल जाटव, पूर्व जिलाध्यक्ष राधेश्याम पारीक, सूर्यप्रकाश तिवारी, ममता मीना, पन्नालाल शाक्य, विठ्ठलदास मीना, शैलेन्द्र लुम्बा, अशोक शर्मा, अरुण चतुर्वेदी, मनोज दुबे, महेश रघुवंशी, अशोक रघुवंशी, बलवीर रघुवंशी, धर्मेन्द्र सिकरवार, संतोष धाकड़, महेन्द्र किरार, आरएन यादव, मंडल अध्यक्ष राजू यादव, राजेश साहू, अमित श्रीवास्तव, मनुसिंह, मोहन बारेला, हरिराम रघुवंशी, हरिसिंह यादव आदि मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार / अभिषेक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in