फायलेरिया दिवस: उमरिया में सभी पात्रों को दी जाएगी डीईसी व एल्वेन्डाजोल की खुराक
फायलेरिया दिवस: उमरिया में सभी पात्रों को दी जाएगी डीईसी व एल्वेन्डाजोल की खुराक

फायलेरिया दिवस: उमरिया में सभी पात्रों को दी जाएगी डीईसी व एल्वेन्डाजोल की खुराक

उमरिया, 06 दिसम्बर (हि.स.)। जिले में राष्ट्रीय फाइलेरिया दिवस पर आज (रविवार को) सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम (मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत दो वर्ष से अधिक आयु के सभी पात्र व्यक्तियों को फायलेरिया रोग से बचाव के लिए डीईसी एव एल्वेन्डाजोल गोली की खुराक दी जायेगी। यह कार्यक्रम आठ दिसम्बर तक चलेगा। इस दौरान स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर लोगों को फायलेरिया की दवा खिलाएंगे। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि लिम्फेटिक फायलेरियसिस क्यूलेक्स मच्छर के द्वारा फैलने वाली बीमारी है। सामान्य भाषा में इसे हाथी पांव या फाइलेरिया कहते है। इसका कोई कारगर उपचार नहीं है, इस बीमारी से बचने के लिये केवल डी.ई.सी. एवं एल्वेडोजोल गोली की एक खुराक सेवन प्रतिवर्ष के मान से कम से कम 5 वर्ष तक सेवन करना आवश्यक होता है। उन्होंने जिलावासियो से अपील की है कि दवाईयों का सेवन स्वयं तथा अपने परिवार के सदस्यों को अवश्य कराएं तथा घर घर पहुचंने वाली टीम का सहयोग करे। कलेक्टर ने बताया कि डी.ई.सी/एल्वेडोजॉल की गोली का सेवन करने से मनुष्य के शरीर में स्थित फायलेरिया के कृमि नष्ट हो जाते है जिससे यह बीमारी एक से दूसरे व्यक्ति में नहीं फैलती। दवा खाने से कृमि के मरने पर बुखार, उल्टी, सर दर्द या चक्कर आ सकते हैं। हालांकि ये लक्षण कुछ समय के बाद स्वयं समाप्त हो जाते हैं। फायलेरिया रोग से बचाव के लिए डी.ई.सी. की गोली की सालाना खुराक सभी पात्र व्यक्तियों को लेना आवश्यक है। सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम के तहत डी.ई.सी. की गोली के साथ एक गोली एल्वेन्डाजोल भी खिलाई जायेगी। आम नागरिकों से अपील की गई है कि फाइलेरिया कार्यकर्ता जब घर पर दवाई खिलाने के लिये पहुंचे तो आम नागरिक उनको अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें तथा एल्वेडाजोल एवं डीईसी की गोली परिवार के सदस्यों को खिलायें ऐसी सभी नागरिकों से अपेक्षा है। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in