प्लास्टिक के नहीं प्रकृति के हितकारी पौधे लगाएं:  पं. धीरेन्द्र कृष्ण महाराज
प्लास्टिक के नहीं प्रकृति के हितकारी पौधे लगाएं: पं. धीरेन्द्र कृष्ण महाराज

प्लास्टिक के नहीं प्रकृति के हितकारी पौधे लगाएं: पं. धीरेन्द्र कृष्ण महाराज

नंदनी गौशाला में हुआ गौ, तुलसी पूजन छतरपुर, 25 दिसम्बर (हि.स.)। शुक्रवार को तुलसी दिवस के अवसर पर बिजावर के आदिवासी क्षेत्र मैंदनीपुरा स्थित नंदनी गौशाला में पहुंचकर बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर पं. धीरेन्द्र कृष्ण महाराज ने गौमाता का पूजन किया और तुलसी माता का पूजन किया। उन्होंने गरीब ग्रामीणों को गर्म वस्त्र भेंट किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लोग प्लास्टिक के पौधे रखकर घर न सजाएं, प्रकृति के हित में पौधों को लगाएं। जानकारी के मुताबिक हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष पवन मिश्रा के निवेदन पर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेन्द्र कृष्ण महाराज समिति के गर्म वस्त्र अर्पण अभियान में आशीर्वाद देने गुलाट के पास स्थित नंदनी गौशाला पधारे। महाराजश्री ने सबसे पहले गौमाता का पूजन किया। इसके बाद रुद्राक्ष व चंदन का पौधा रोपा। उन्होंने उपस्थित समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि यह क्षेत्र अत्यंत रमणीय है। यदि लोग कहते हैं कि इधर काफी पिछड़ा इलाका है तो यह सत्य नहीं है, क्योंकि इधर प्राकृतिक सौंदर्य भरा पड़ा है। कमी इस बात की है कि यहां के भोले-भाले लोग इस सौंदर्य को समझ नहीं पाते। महाराजश्री के सानिध्य में गरीबों को गर्म वस्त्र अर्पित किए गए। महाराजश्री ने संक्षिप्त दरबार के माध्यम से दिल्ली तक इलाज करा चुके गंभीर बीमारी ग्रस्त युवक को जल्द स्वस्थ होने का आशीर्वाद दिया। हिन्दुस्थान समाचार /पवन अवस्थी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in