प्रशिक्षण से कार्यकर्ता वैचारिक तौर पर और मजबूत होंगेः विष्णुदत्त शर्मा
प्रशिक्षण से कार्यकर्ता वैचारिक तौर पर और मजबूत होंगेः विष्णुदत्त शर्मा

प्रशिक्षण से कार्यकर्ता वैचारिक तौर पर और मजबूत होंगेः विष्णुदत्त शर्मा

मंडल प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों को लेकर भाजपा की प्रांतीय कार्यशाला भोपाल, 19 नवम्बर (हि.स.)। प्रशिक्षण जीवन का अभिन्न अंग और सतत चलने वाली प्रक्रिया है। भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता एक प्रशिक्षित कार्यकर्ता होता है, प्रशिक्षण से ही वह अपनी योग्यता को निखारता है। समाज में हमारी भूमिका क्या हो, हम भारतीय जनता पार्टी से क्यों जुड़ें, जिस विचार को लेकर हम समाज में काम कर रहे हैं उसका विस्तार कैसे हो, इन सभी बातों को लेकर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देती है। आने वाले दिनों में मंडल स्तर पर प्रशिक्षण वर्ग आयोजित होंगे, जिसमें हजारों कार्यकर्ता प्रशिक्षित होंगे। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने गुरुवार को मंडल प्रशिक्षण वर्ग की प्रांतीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही। गुरूवार को प्रदेश कार्यालय, पं. दीनदयाल परिसर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश के 1059 मंडलों में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों को लेकर प्रांतीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला को प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने संबोधित किया। प्रदेश सह संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, केन्द्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते, राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष सुधीर गुप्ता एवं अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य मंचासीन थे। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने किया। प्रशिक्षण वर्ग पार्टी का महत्वपूर्ण अभियान : सुहास भगत पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक विचार आधारित और कार्यकर्ता आधारित दल है। पार्टी का कार्यकर्ता लगातार प्रशिक्षण के माध्यम से परिष्कृत होता है। इस दृष्टि से प्रशिक्षण वर्ग पार्टी का सबसे महत्वपूर्ण अभियान है। इस अभियान के माध्यम से प्रदेश के 1059 मंडलों के कार्यकर्ता प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। भगत ने कहा कि प्रशिक्षण की यह व्यवस्था सिर्फ भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है। हमारे प्रशिक्षण वर्ग बेहतर हों इस बात की चिंता की जाए। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया को हम मंडल स्तर से प्रारंभ करेंगे, जिसके बाद जिला और प्रांत स्तर पर ऐसे वर्ग आयोजित होंगे, जिसमें अलग अलग विषयों पर कार्यकर्ताओं का प्रबोधन होगा। इन विषयों पर कार्यकर्ताओं का होगा प्रबोधन मंडल स्तर पर 27 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच आयोजित होने वाले प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा का इतिहास और विकास, भाजपा एवं हमारा दायित्व, हमारा विचार परिवार, पिछले 6 सालों में हुए अंत्योदय प्रयत्न, हमारी कार्यपद्धति एवं संगठन संरचना में हमारी भूमिका, प्रदेश भाजपा सरकार की उपलब्धियां, भारत की वैचारिक मुख्य धारा हमारी विचारधारा, व्यक्तित्व विकास, सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग एवं आत्मनिर्भरता के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा विषय पर कार्यकर्ताओं का प्रबोधन होगा। हिन्दुस्थान समाचार/केशव दुबे-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in