प्रकाश बम्हौरी क्षेत्र की सुजान पहाडिय़ा पर अवैध उत्खनन से फसलें चौपट
प्रकाश बम्हौरी क्षेत्र की सुजान पहाडिय़ा पर अवैध उत्खनन से फसलें चौपट

प्रकाश बम्हौरी क्षेत्र की सुजान पहाडिय़ा पर अवैध उत्खनन से फसलें चौपट

छतरपुर, 24 दिसम्बर (हि.स.)। जिले के बारीगढ़ अंतर्गत प्रकाश बम्हौरी क्षेत्र में खनन माफियाओं द्वारा सारे कायदे कानून को ताक पर रखकर अपनी कमाई के लिए उत्खनन किया जा रहा है। प्रकाश बम्हौरी मौजा के खसरा नंबर 1159 में 1 हेक्टयर 311 आरए की सुजान पहाडिय़ा की लीज दीपा सिंह के नाम स्वीकृत है। इस समय इस पहाड़ी पर उत्खनन का कार्य हिन्दुस्तान क्रेशर के द्वारा कराया जा रहा है। इस पहाड़ी में सुरक्षा की दृष्टि से किसी भी प्रकार की तार और जाली फैंसिंग नहीं है। जिससे बड़ी संख्या में मवेशी वहां घूमते रहते हैं, जो अक्सर चोटग्रस्त और क्षतिग्रस्त होते रहते हैं। ग्राम पंचायत मुड़हरा के किसान कालीचरण कुशवाहा, बरदानी कुशवाहा, श्रीपद कुशवाहा ने बताया कि हमारी समस्त खेती की जमीन सुजान पहाडिय़ा के पास स्थित है। पहाडिय़ा मे इतनी हैवी ब्लास्टिंग होती है कि पत्थर के टुकड़े खेतों में आकर गिरते हैं। जिससे फसल खराब होती है और हम लोगों को घायल होने का खतरा बना रहता है। क्रेशर वालों द्वारा बिना बताए 4 इंची ब्लास्टिंग की जाती है, हमने इस समस्या की शिकायत कई बार तहसील और थाने में की है लेकिन अधिकारियों ने हमारी नहीं सुनी। कंपनी द्वारा काम में लगे मजदूरों को किसी भी प्रकार के सुरक्षा उपकरण नहीं दिए गए हैं, जिससे इन मजदूरों की जान को हमेशा खतरा बना रहता है। बीते रोज किसानों ने विरोध प्रदर्शन भी किया, कंपनी ने पहाड़ी को खोद कर 50 फिट से अधिक गहरी खाई बना दी है। इसमें पाताली पानी भी निकल आया है। खेतों में खड़ी फसलें हो रही खराब इस खेतों में गेहूं, चना, मटर और सरसों की फसल खड़ी है। ब्लास्टिंग और उत्खनन से पत्थर के टुकड़े एवं डस्ट खेतों में खड़ी फसल पर आती है। जिससे फसल खराब हो रही है। खेतों में झोपड़ी बनाकर रहने वाले किसानों को हमेशा पत्थर लगने का खतरा बना रहता है। इनका कहना एसडीएम बोले-जांच के बाद होगी कार्रवाई आपके माध्यम से जानकारी मिली है। जांच करवाने के बाद सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। अविनाश रावत, एसडीएम, लवकुशनगर हिन्दुस्थान समाचार / पवन अवस्थी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in