पूर्व मंत्री ने सिंधिया पर कसा तंज, कहा- अब अपना बोरिया बिस्तर लेकर कहां जाऐंगे
पूर्व मंत्री ने सिंधिया पर कसा तंज, कहा- अब अपना बोरिया बिस्तर लेकर कहां जाऐंगे

पूर्व मंत्री ने सिंधिया पर कसा तंज, कहा- अब अपना बोरिया बिस्तर लेकर कहां जाऐंगे

भोपाल, 10 नवम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव परिणाम में जीत भाजपा के नजदीक है। कांग्रेस अब भी जीत की उम्मीद लगाए हुए है और मतगणना समाप्त होने तक इंतजार करने की बात कह रही है। वहीं इस बीच पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर पर निशाना साधते हुए कहा है कि सिंधिया जी का बोरिया बिस्तर कहां जाएगा, वो देख लें। पूर्व मंत्री उमंग सिंगार ने मंगलवार को मीडिया को बयान देते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि सिंधिया और उनकी टीम के लोगों का अगला ठिकाना बहुजन समाज पार्टी ही होगी। वहीं उपचुनाव परिणाम और रुझान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सीटें बढ़ती हुई दिख रही हैं, हम सरकार बनाएंगे। भाजपा विधायक नाखुश हैं, कांग्रेस के संपर्क में कई भाजपा विधायक हैं। बताते चले कि उपचुनाव में शिवराज और कमलनाथ के साथ सिंधिया की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी हुई है। उपचुनाव में भाजपा ने सिंधिया खेमे के मंत्रियों को अपना प्रत्याशी बनाया है। हालांकि अधिकांश सीटों पर सभी मंत्री जीत की ओर बढ़ रहे हैं। जनता का फैसला सब को स्वीकार वहीं कांग्रेस विधायक कांतिलाल भूरिया ने उपचुनाव परिणाम को लेकर कहा कि अभी मतगणना पूरी नहीं हुई है। ये लोकतंत्र है और जनता का फैसला सब को स्वीकार करना चाहिए। कांतिलाल भूरिया ने ईवीएम पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि ईवीएम में गड़बड़ी की गई है। बिहार चुनाव में भी ईवीएम में गड़बड़ी हुई है। कांग्रेस निर्वाचन आयोग से शिकायत करेगी। हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in