पूर्व केन्द्रीय मंत्री सहित अनेक जन प्रतिनिधियों ने श्रद्धासुमन किये अर्पित
पूर्व केन्द्रीय मंत्री सहित अनेक जन प्रतिनिधियों ने श्रद्धासुमन किये अर्पित

पूर्व केन्द्रीय मंत्री सहित अनेक जन प्रतिनिधियों ने श्रद्धासुमन किये अर्पित

मुरैना, 22 सितम्बर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के पिता स्व. अमर सिंह डण्डौतिया को मंगलवार को पूर्व केन्द्रीय मंत्री चिन्तामन मालवीय सहित अनेक जनप्रतिनिधि तथा भाजपा संगठन पदाधिकारियों द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित करते हुये कहा कि स्व. अमर सिंह डण्डौतिया ने अपने जीवन में त्याग करते हुये अपने पुत्रों को ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा के पद पर अग्रसर किया। एक छोटे से गांव सुरजनपुर से निकलकर अपने पुत्र को विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक दल भाजपा की मध्यप्रदेश इकाई के प्रमुख पद पर पहुंचाने में उनका बड़ा योगदान रहा। मंगलवार को स्व. अमर सिंह डण्डौतिया को मध्यप्रदेश शासन के सूक्ष्म एवं लघु उद्योग मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा, चंदला छतरपुर विधायक राजेश प्रजापति, प्रदेश भाजपा महामंत्री कविता पाटीदार, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, पूर्व विधायक परशुराम मुदगल, भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पाण्डे सहित अनेकों जनप्रतिनिधियों व राजनीतिज्ञों ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुये शोक संवेदना व्यक्त की। हिन्दुस्थान समाचार/शरद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in