पार्टी की विचारधारा के विस्तार के लिए प्रशिक्षित होंगे कार्यकर्ताः विष्णुदत्त शर्मा
पार्टी की विचारधारा के विस्तार के लिए प्रशिक्षित होंगे कार्यकर्ताः विष्णुदत्त शर्मा

पार्टी की विचारधारा के विस्तार के लिए प्रशिक्षित होंगे कार्यकर्ताः विष्णुदत्त शर्मा

15 दिसंबर तक चलेंगे प्रशिक्षण कार्यक्रम, मंडल स्तर तक लगेंगे प्रशिक्षण शिविर भोपाल, 11 नवम्बर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित दल है, जो विशेष कार्यपद्धति पर कार्य करती है। विचारधारा के विस्तार को लेकर कार्यकर्ता प्रशिक्षित हों, इसके लिए केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार 25 नवंबर से 15 दिसंबर तक प्रदेश के 1059 मंडलों में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में पार्टी कार्यकर्ता पार्टी की रीति-नीति, चुनाव प्रबंधन, मीडिया, सोशल मीडिया एवं विभिन्न मुद्दों पर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। शर्मा बुधवार को प्रदेश कार्यालय, पं. दीनदयाल परिसर में प्रशिक्षण टोली की बैठक के पश्चात मीडिया से चर्चा कर रहे थे। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय, पं. दीनदयाल परिसर में बुधवार को मंडल स्तर तक आयोजित किए जाने वाले प्रशिक्षण शिविरों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत एवं सह संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य उपस्थित थे। बैठक में प्रदेश के 1059 संगठनात्मक मंडलों में प्रशिक्षण शिविरों की तैयारियों को लेकर बिन्दुवार चर्चा की गई। बैठक के पूर्व प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक स्व. अरविन्द कोठेकर जी को श्रद्धांजलि दी गयी। भाजपा ने हमेशा सामाजिक दायित्वों का निर्वहन किया प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक राजनैतिक दल है, जो अपने सामाजिक दायित्वो का निर्वहन करता है। कोरोना काल के संकट में पूरी दुनिया ने देखा है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के आव्हान पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपना सामाजिक दायित्व निभाया और कोई भी गरीब भूखा न रहे, इस बात की चिंता की। देश एवं प्रदेश के पार्टी कार्यकर्ताओं के इस कदम की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी सराहना की। 19 एवं 20 नवंबर को कार्यशालाएं, 15 दिसंबर तक होंगे शिविर शर्मा ने कहा कि हमारा संगठन तंत्र और अधिक मजबूत हो, संगठन कार्य का विस्तार हो और वैचारिक तौर पर कार्यकर्ता और अधिक मजबूत हों, इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ता भाजपा के गठन, उसकी पृष्ठिभूमि एवं उसके उद्देश्य को जानेंगे। उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने जो एकात्म मानव दर्शन का विचार दिया था, उस विचार को निचले स्तर तक किस तरह उतारा जाए, किस तरह समाज को सत्ता के माध्यम से उंचा उठाने का काम कार्यकर्ता करें, यह सभी बातें कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से जानेंगे। उन्होंने कहा कि 19 एवं 20 नवंबर को प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षण देने वाले प्रमुख कार्यकर्ताओं की कार्यशालाएं होंगी, जिसके पश्चात 25 नवंबर से 15 दिसंबर तक प्रदेश के 1059 मंडलों में प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन होगा। प्रदेश के विकास में कमलनाथ अच्छे विपक्ष की भूमिका निभाएं तो स्वागत है एक सवाल के जवाब में प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि अगर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ अच्छे विपक्ष की भूमिका निभाते हैं तो उनका स्वागत है। अगर वे एक अच्छे विपक्ष के रूप में प्रदेश के विकास के लिए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के साथ सहयोग करते हैं, तो इससे लोकतंत्र मजबूत होगा। हिन्दुस्थान समाचार/ केशव दुबे / उमेद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in