पं. दीनदयाल उपाध्याय ने अंत्योदय का सिद्धांत देकर लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने में योगदान दिया
पं. दीनदयाल उपाध्याय ने अंत्योदय का सिद्धांत देकर लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने में योगदान दिया

पं. दीनदयाल उपाध्याय ने अंत्योदय का सिद्धांत देकर लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने में योगदान दिया

रतलाम, 25 सितम्बर (हि.स.)। पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती शुक्रवार को जिलेभर में मनाई गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पंडितजी ने समाज के अंतिम व्यक्ति के लिए अपने प्राणों की आहूति दी। उनकी राजनीतिक प्रतिभा भारत की एकता के अधिष्ठान पर आंदोलनकर्ता के रुप में नजर आती है। कश्मीर में सत्याग्रह, गोवा-मुक्ति आंदोलन के खिलाफ जनजागरण इसके उदाहरण है। वक्ताओं ने कहा कि उनके विचारों में आदर्शों व सिद्धांतों के सहारे देश सिर्फ दरिद्र नारायण की सेवा के मामले में ही नहीं बल्कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से उपलब्धियां हासिल कर रहा है। उन्होंने दुनिया को एकात्म मानववाद व अंत्योदय का सिद्धांत दिया। उन सिद्धांतों पर चलकर भाजपा देश के लोगों की सेवा कर उनका जीवन स्तर ऊंचा उठाने का कार्य कर रही है। दीनदयाल नगर स्थित दीनदयाल उद्यान में उनकी प्रतिमा को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, मंडल अध्यक्ष जयवंत कोठारी, अशोक चौटाला सहित भाजपा नेता-कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन नंदकिशोर पंवार व आभार नीलेश गांधी ने माना। कोरोना से संक्रमित होकर स्वास्थ्य लाभ ले रहे भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा ने भी अपने निवास पर दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। सैलाना में पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को अंत्योदय कल्याण दिवस के रुप में मनाया गया। पं. दीनदयाल परिसर में पंडितजी की प्रतिमा पर मीसाबंधु श्रैणिक चंडालिया ने पुष्पमाला पहनाई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पुष्पअर्पित कर श्रद्धांजलि दी। भाजपा मंडल अध्यक्ष भूपेन्द्र जायसवाल ने कहा कि पं.दीनदयालजी के सपनों को केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी व राज्य में शिवराजसिंह चौहान की सरकार पूरा कर रही है। इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी सदस्य जगमोहन राठौड़, सुनीलराज शर्मा, नारायण सिंह मईड़ा, शैतानसिंह पटेल, किशोर कसेरा, रवि शर्मा, ललित कसेरा, सुरेन्द्र मेहता, ललित चंडालिया, सुधीर व्यास, वरदीचंद पाटीदार, हेमशंकर अवस्थी, नाथुलाल राठौड़, सुरेश सोलंकी, सुनील परिहार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। केंद्र सरकार द्वारा स्ट्रीट वेण्डर को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए लागू की गई योजना में 10-10 हजार रुपये की राशि प्राप्त करने वाले हितग्राहियों जगदीश बामनिया, मनोज पडियार आदि का पुष्पमालाएं पहनाकर सम्मान किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। पिपलौदा में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती मनाई गई। भाजपा कार्यालय पर आयोजित जन्म जयंती कार्यक्रम में सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर मालार्पण कर जनसंघ एवं भारतीय जनता पार्टी की स्थापना एवं पार्टी की गौरवमयी विकास यात्रा में उपाध्याय के अभूतपूर्व योगदान को याद किया गया। नगराध्यक्ष मुकेश मोगरा ,पूर्व नप अध्यक्ष अतुल गौड़ , पूर्व पार्षद प्रकाश जायसवाल ,भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी प्रफुल्ल जैन ने पं. उपाध्याय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। हिन्दुस्थान समाचार/ शरद जोशी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in