देवासः सूदखोरों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्यवाही
देवासः सूदखोरों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्यवाही

देवासः सूदखोरों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्यवाही

सूदखोर माफिया से 30 गाडियां जप्त की, 25 लाख का मश्रुका बरामद देवास, 23 दिसम्बर (हि.स.)। पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह के मार्गदर्शन में देवास पुलिस द्वारा विशेष अभियान के तहत भूमाफिया, रेत माफिया, नशा मुक्ति, सूदखोर, मिलावटखोर एवं महिला संबंधी अपराधियों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को औधौगिक थाना पुलिस द्वारा सूदखोर के खिलाफ कार्यवाही करते हुए अपराध धारा 384,506,34 भावदि एवं 3/4 म.प्र ऋणियो का संरक्षण अधिनियम 1937 का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। देवास पुलिस द्वारा आरोपितों के घर दबीश दी गई। आरोपित कपिल रायकवार पुत्र नन्हेलाल रायकवार निवासी भैरूगढ़ देवास को गिरफ्तार किया गया एवं उसके घर पर रखे हुए 30 वाहन जब्त किये गये। आरोपितों द्वारा लोगों को ऊँचे ब्याज दर पर पैसे दिये जाते थे व मूल से कई गुना ज्यादा ब्याज दर वसूल कर डरा धमकाकर लोगों से पैसे व मोटरसाइकिल व अन्य वाहन अपने कब्जे मे कर लेते है। कार्यवाही में 28 मोटर साइकिल, 02 चार पहिया वाहन, मकानों एवं अन्य संपति कीमत लगभग 25 लाख रुपये की जब्ती की गई। कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल शर्मा, उप निरीक्षक जगदीश पटेल, उप निरीक्षक जितेन्द्र यादव, उप निरीक्षक मलखान सिंह भाटी, सउनि पी.सी. सोलंकी, प्र आर 531 देवेन्द्र, आर 538 अतुल, आर 66 राजेन्द्र, आर 218 सतीश, आर 386 जितेन्द्र गोस्वामी, आर 317 अमरीश, सैनिक 320 तेजकरण की अहम भुमिका रही। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in