दमोह: देवी विसर्जन करने जा रही ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, 2 की मौत
दमोह: देवी विसर्जन करने जा रही ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, 2 की मौत

दमोह: देवी विसर्जन करने जा रही ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, 2 की मौत

दमोह, 30 अक्टूबर (हि.स.)। प्रदेश के दमोह जिले में शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे हुए एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के जबेरा थाना क्षेत्र के जलहरी कॉलोनी के पास शुक्रवार सुबह एक ट्रेक्टर-ट्राली पलट गई। उसमें सवार लोग शरद पूर्णिमा के अवसर देवी की प्रतिमा लेकर विसर्जन करने जा रहे थे। इसी बीच ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में दो ग्रामीणों की मौत हो गई। वहीं, ट्राली में सवार एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मृतकों के शवों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृतकों के नाम गोदन दुबे और आकाश अहिरवार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये हैं। हिन्दुस्थान समाचार/केशव दुबे-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in