डकैतों ने चरवाहे का अपहरण कर मांगी फिरौती, पुलिस ने मुठभेड़ कर छुड़वाया
डकैतों ने चरवाहे का अपहरण कर मांगी फिरौती, पुलिस ने मुठभेड़ कर छुड़वाया

डकैतों ने चरवाहे का अपहरण कर मांगी फिरौती, पुलिस ने मुठभेड़ कर छुड़वाया

शिवपुरी, 02 दिसम्बर (हि.स.)। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने यहां मंगलवार देर रात डकैत गिरोह से मुठभेड़ कर उनके चंगुल से अगवा किए चरवाहे को छुड़ाया। डकैतों ने चरवाहे मुंशी रेवाड़ी का अपहरण कर फिरौती के लिए 10 लाख रुपये की मांग की थी। मामले में कार्रवाई करते हुए शिवपुरी पुलिस की टीम ने डकैत गिरोह से मुठभेड़ की। दरअसल, राजस्थान से भेड़ चराने कोलारस थाना क्षेत्र पहुंचे एक चरवाहे मुंशी रेवाड़ी का डकैत बैजू गुर्जर गिरोह ने बंदूक की नोक पर अपहरण कर लिया था। अपहरण करने वाले डकैतों ने उसे छोडऩे के बदले में 10 लाख की फिरौती भी मांगी है। अपहृत चरवाहे के साथी गनपतराम रेवाड़ी ने पुलिस को बताया कि मुंशीराम के साथ वो कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम गोरा टीला के पास गौमुख-वीसभुजी माता क्षेत्र के जंगल में भेड़ चरा रहा था। तभी तीन डकैतों ने मुंशीराम को अगवा कर लिया। इसके बाद गनपत रेवाड़ी जंगल से पैदल कोलारस पहुंचा और कोलारस पुलिस को सूचना दी। कोलारस थाना प्रभारी ने एसडीओपी और पुलिस अधीक्षक को मामले से अवगत कराया। इसके बाद पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंचे और जंगल मे सर्चिंग की। पुलिस ने फरियादी मुंशीराम की शिकायत पर अपहरणकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी। मामले में कार्रवाई करते हुए शिवपुरी पुलिस की टीम ने देर रात डकैत गिरोह से मुठभेड़ किया। पुलिस की ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद डकैत चरवाहे को छोडक़र भाग निकले। इसके बाद पुलिस ने उसे अपने कब्जे में ले लिया। जानकारी के अनुसार कोलारस थाना क्षेत्र में यह मुठभेड़ हुई है। हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in