केन्द्रीय मंत्री गेहलोत ने कहा भाजपा सरकार ने किया चहुंमुखी विकास
केन्द्रीय मंत्री गेहलोत ने कहा भाजपा सरकार ने किया चहुंमुखी विकास

केन्द्रीय मंत्री गेहलोत ने कहा भाजपा सरकार ने किया चहुंमुखी विकास

उज्जैन, 11 अक्टूबर (हि.स.)। केन्द्रीय सामाजिक न्याय और आधिकारिता मंत्री थावरचंद गेहलोत ने रविवार को आगरमालवा में भाजपा द्वारा आयोजित विधानसभा क्षेत्र के मण्डल सम्मेलन में कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने प्रदेश का चहुंमुखी विकास किया है तथा सभी वर्गो के कल्याण के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई है जिससे लोगों को इसका लाभ मिल रहा है। श्री गेहलोत ने कहा कि केन्द्र सरकार ने पिछले दिनों किसानों के हित में एक कानून बनाया है। जिससे किसानों को उपज का भाव अच्छा मिलेगा, वही कृषि उपज मंडी भी चालू रहेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता झूठे वादे कर लोगों को बरगलाने का कार्य करते है। बाद मं पत्रकारों से चर्चा करते हुए गेहलोत ने कहा कि प्रदेश की सभी 28 सीटो पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जीतेगें। सम्मेलन को मंत्री डॉ.मोहन यादव, क्षैत्रिय सांसद महेन्द्रसिंह सोलंकी ने भी संबोधित किया। हिन्दुस्थान समाचार/रीतेश/राजू-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in