कृषि विधेयक देश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगेः आलोक दुबे
कृषि विधेयक देश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगेः आलोक दुबे

कृषि विधेयक देश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगेः आलोक दुबे

सिवनी, 26 सितम्बर (हि.स.)। कृषि सुधार के लिए संसद में पिछले दिनों पास किए विधेयक किसानों के हित एवं देश के विकास में भी मील का पत्थर साबित होंगे। यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे ने शनिवार को कही। उन्होंने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है। हमारी विचारधारा देश की आजादी के समय से ही इस बात के लिए प्रतिबद्ध है कि किसान मजबूत होगा तो देश मजबूत होगा और अपने इसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए हमारी सरकारों ने निरंतर कदम उठाए हैं। ऐसे में उनके हितों के लिए उठाए गए कदमों का विरोध किया जाना किसानों और देश के साथ छल साबित होगा। है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की किसान हितैषी सरकार द्वारा लोकसभा में कृषि सुधार विधेयक को पास करना देश के लाखों किसानों के प्रति लाभ दिलाने का कार्य किया है। इन विधयकों से किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए नए-नए अवसर मिलेंगे, जिससे उनका मुनाफा बढ़ेगा। इससे कृषि क्षेत्र को जहां आधुनिक टेक्नोलॉजी का लाभ मिलेगा,वही अन्नदाता सशक्त होंगे। न्यूनतम समर्थन मूल्य और सरकारीर खरीद की व्यवस्था बनी रहेगी। ये विधेयक किसानों को अपने फसल के भण्डारण और बिक्री की आजादी देंगे और बिचैलियों के चंगुल से उन्हें मुक्त करेंगे। किसानों के पास मंडी में जाकर लाइसेंसी व्यापारियों को ही अपनी उपज बेचने की विवशता नहीं होगी। अब किसान अपनी मर्जी का मालिक होगा। हिन्दुस्थान समाचार/रवि-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in