किसानों के कंधों पर अपना हथियार रख राजनैतिक रोटियां सेंक रही कांग्रेस: चतुर्वेदी
किसानों के कंधों पर अपना हथियार रख राजनैतिक रोटियां सेंक रही कांग्रेस: चतुर्वेदी

किसानों के कंधों पर अपना हथियार रख राजनैतिक रोटियां सेंक रही कांग्रेस: चतुर्वेदी

अशोकनगर, 14 दिसम्बर (हि.स.)। कांग्रेस देश में विकास की गतिविधियों में बाधा डालने का काम करती रही है। देश में 370 हटाने के मामला हो अथवा तीन तलाक और राम मंदिर का। अब किसान आंदोलन के नाम पर कांग्रेस किसानों के कंधों पर अपना हथियार रखकर अपनी राजनैतिक रोटियां सेंक रही है। यह बात भाजपा नेता पंकज चतुर्वेदी ने सोमवार को यहां पार्टी के तत्वाधान में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान कही। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश रघुवंशी, जिला मीडिया प्रभारी देवेन्द्र ताम्रकार, सह मीडिया प्रभारी हरवीर सिंह रघुवंशी उपस्थित थे। चतुर्वेदी ने कहा कि देश की कांग्रेस देश की सनातन परम्परा, संस्कृति के विषयों पर बाधा डालती रही है। देश में 370, तीन तलाक और राम मंदिर जैसे विषय जो देश की संस्कृति परम्परा से जुड़े रहे इन विषयों पर भी कांग्रेस बाधा डालने का काम करती रही है। यह विषय कांग्रेस के तुष्टिकरण के विषय हो सकते हैं, पर अब किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस अपनी रोटियां सेंक रही है। उन्होंने कहा कि जिस कानून को 2010 में देश के कृषि मंत्री शरद पवार ने समर्थन किया था ऐसे कानून का विरोध कांग्रेस द्वारा किया जा रहा है। किसान हितैषी इस कानून का कांग्रेस द्वारा महज इसलिए विरोध किया जा रहा है, क्यों कि इसी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि गांधी के देश में कुछ किसान संगठन यह आंदोलन कर रहे हैं, जबकि वाशिंगटन में इसी आंदोलन के समर्थन में गांधी की प्रतिमा को खंडित कर खालिस्तान के नारे लगाये जा रहे हैं और तिरंगे का अपमान किया जा रहा है। इस आंदोलन को यह शोभा नहीं देता। भाजपा नेता ने कहा कि इस कानून को लेकर जिस प्रकार बवंडर मचाया जा रहा है, पर हम जानना चाहते हैं कि किसान को उसके घर-खेत में उसकी फसल बेचने की आजादी है, सरकार की मंडी से फसल बेचने की बाध्यता समाप्त हो रही है, किसान अपनी फसल को देश के किसी भी राज्य में बेच सकता है और नया बाजार तलाशने की पात्रता प्राप्त हो रही है। चतुर्वेदी ने कहा कि किसान कानून के नाम पर कांग्रेस भ्रम फैलाने का काम कर रही है, जबकि भाजपा का स्पष्ट कहना है कि कांग्रेस को किसानों के मामले में विरोध करने का नैतिक अधिकार नहीं है, राहुल गांधी ने मंदसौर में बोला था कि उनकी सरकार 10 दिन में किसानों का कर्जा माफ करेगी, पर कर्जा माफ नहीं हुआ। यह कानून किसानों के हित में है। चतुर्वेदी ने एक जानकारी में बताया कि होशंगाबाद में फार्चून कम्पनी से चावल के क्षेत्र में अनुबंध हुआ था, किसान को सही दाम न देने पर नए कानून के तहत जिला प्रशासन ने किसान को सही दाम दिलवाये। इस प्रकार कई उदाहरण हैं, जबकि मंडी समाप्त करने का भ्रम फैलाया जा रहा है, कांग्रेस का यह विरोध समझ से परे है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा स्पष्ट किसानों के हित में बड़े परिवर्तन लाने की है। इन परिवर्तनों में कुछ बाधायें आती हैं उन्हें दूर किया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/देेवेन्द-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in