किसान सम्मेलन में गुना से हुई सक्रिय भागीदारी
किसान सम्मेलन में गुना से हुई सक्रिय भागीदारी

किसान सम्मेलन में गुना से हुई सक्रिय भागीदारी

किसान सम्मेलन में गुना से हुई सक्रिय भागीदारी गुना 16 दिसंबर (हि.स.)। कृषि कानून के खिलाफ किसानों के नाम पर चल रहे आंदोलन को लेकर बुधवार को ग्वालियर में आयोजित भाजपा के संभागीय सम्मेलन में गुना जिले की भी सक्रिय भागीदारी दर्ज हुई। भाजपा के मुताबिक जिले भर से हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन में भाग लिया। इसके लिए कार्यकर्ता दर्जनों वाहनों से रवाना हुए थे। जहां कार्यकर्ता बसों से ग्वालियर पहुँचे तो अनेक कार्यकर्ता अपने वाहनों से भी गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं में जबर्रदस्त उत्साह देखने को मिला। गायत्री मंदिर पर एकत्रित हुए कार्यकर्ता ग्वालियर जाने के लिए बुधवार को सुबह भाजपा कार्यकर्ता गायत्री मंदिर पर एकत्रित हुए। यहां कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की। भाजपा जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिकरवार एवं गुना विधायक गोपीलाल जाटव के नेतृत्व में यहां से कार्यकर्ता बसों में सवार होकर ग्वालियर के लिए रवाना हुए। इसके साथ ही जिले की तहसील एवं ग्रामीण अंचल से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता ग्वालियर पहुँचे और संभागीय सम्मेलन में भाग लिया। किसानों को बताएंगे कृषि बिल की वस्तु स्थिति भाजपा जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिकरवार ने बताया कि किसान आंदोलन के नाम पर देश में राजनीतिक आंदोलन छेड़ा जा रहा है। जिसमें विपक्ष किसानों में कृषि बिल को लेकर भ्रम पैदा कर रहा है। किसानों तक बिल की वस्तु स्थिति पहुंचे। इसके लिए यह सम्मेलन आयोजित किया गया था। सिकरवार के मुताबिक किसान आंदोलन के नाम पर विपक्ष की रणनीति का माकूल जवाब देने के उद्देश्य से भाजपा ने मैदान में उतरकर कृषि बिलों के बारे में वस्तुस्थिति आम किसानों तक पहुंंचाने की कार्ययोजना तैयार की है। जिसे अमल में लाया जाएगा और विपक्ष की पोल खोली जाएगी। सम्मेलन में भाग लेने वालों में प्रमुख रुप से पूर्व नपाध्यक्ष सूर्यप्रकाश तिवारी, गुना मंडलाध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, अरविंद गुप्ता, पन्नालाल शाक्य, नीरज निगम, पुरूषोत्तम ओझा, विकास जैन, परशुराम शर्मा, बारेलाल धाकड़, मुकेश शर्मा, रमेश राठौर, कैलाश धाकड़, दिनेश शिवहरे, शिवपाल परमार, संजीव धाकड़, राजेश साहू, शिवराम कुशवाह, लल्लू सिंह लोधा, कमलेश यादव आदि शामिल हैं। हिन्दुस्थान समाचार / अभिषेक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in