उमरिया में सहकारी समिति प्रबंधक के घर पर ईओडब्ल्यू का छापा, बेनामी संपत्ति का हुआ खुलासा
उमरिया में सहकारी समिति प्रबंधक के घर पर ईओडब्ल्यू का छापा, बेनामी संपत्ति का हुआ खुलासा

उमरिया में सहकारी समिति प्रबंधक के घर पर ईओडब्ल्यू का छापा, बेनामी संपत्ति का हुआ खुलासा

उमरिया, 12 नवम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उमरिया में ईओडब्ल्यू ने दिपावली से दो दिन पहले बड़ी कार्यवाई को अंजाम दिया है। आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिलने के बाद ईओडब्ल्यू की टीम ने सहकारी समिति सिगडी के प्रबंधक के घर पर छापा मारा है। छापे में प्रबंधक के यहां से बेनामी संपत्ति का खुलासा हुआ है। फिलहाल ईओडब्ल्यू की कार्यवाई जारी है। जांच पूरी होने के बाद बड़ा खुलासा हो सकता है। जानकारी अनुसार लंबे समय से ईओडब्लयू को सहकारी समिति सिगडी के प्रबंधक राम सुवन गुप्ता के पास आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिल रही थी। जांच में आरोप सही सिद्ध होने पर गुरुवार सुबह ईओडब्ल्यू की 10 सदस्यीय टीम ने प्रबंधक के ग्राम पतौर स्थित निजी मकान में दबिश दी। इस कार्यवाही में मुख्य रूप से निरीक्षक प्रवीण चतुर्वेदी, निरीक्षक सज्जन सिंह परिहार,उप निरीक्षक आशीष मिश्रा,उप निरीक्षक सीएल रावत, उपनिरीक्षक गरिमा त्रिपाठी, एएसआई संतोष कुमार पांडे, आरक्षक घनश्याम त्रिपाठी, रामजी पांडे,सत्यनारायण मिश्रा,पुष्पेंद्र पटेल, धनंजय सिंह,महिला आरक्षक पूनिका सिंह है। इस मामले में बताया जाता है कि गोपनीय तरीके से इनके विरुद्ध शिकायत की गई थी, जिसके बाद विधिवत एफआईआर पंजीबद्ध किया गया है,जिसके बाद ईओडब्ल्यू रीवा ने कार्यवाही की है। नगद के अलावा जमीनों के दस्तावेज मिले ईओडब्ल्यू के एसपी वीरेंद्र जैन ने बताया कि छापे के दौरान प्रबंधक के घर में 2 लाख से ज्यादा का केस, 5:30 लाख की ज्वेलरी, दो बाइक, साढे 8 लाख मूल्य की एक आर्टिका कार, कई जमीनों के दस्तावेज जब्त किए गए हैं। साथ ही आठ अलग-अलग खातों में 5 लाख 50 हजार जमा होने की जानकारी भी खातों से मिली है। एलआईसी की अलग-अलग पॉलिसियों से 20 लाख के बीमा के दस्तावेज भी घर से बरामद किए गए हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in