इंदौर: भूमाफिया बब्बू-छब्बू के आशियाने पर चला नगरनिगम का बुलडोजर
इंदौर: भूमाफिया बब्बू-छब्बू के आशियाने पर चला नगरनिगम का बुलडोजर

इंदौर: भूमाफिया बब्बू-छब्बू के आशियाने पर चला नगरनिगम का बुलडोजर

इंदौर, 02 दिसम्बर (हि.स.)। गुंडों और माफियाओं के खिलाफ प्रशासन, नगरनिगम और पुलिस का संयुक्त अभियान बुधवार को भी जारी है। इस अभियान के दौरान नगरनिगम की रिमूवल गैंग ने बुधवार सुबह भूमाफिया बब्बू और छब्बू के आलीशान मकान को ढहा दिया। खजराना थाना क्षेत्र में बब्बू ने तीन मंजिला और छब्बू ने अवैध रूप से दो मंजिला मकान बना लिया था। नगरनिगम के अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह ने बताया कि खजराना थाना क्षेत्र में पहले भी चार गुंडों के मकानों को ध्वस्त किया जा चुका है। बुधवार को भू-माफिया बब्बू और छब्बू के मकानों को गिराया गया है। मकान को पहले खाली करवाया गया है। इसके बाद जेसीबी और पोकलेन की मदद से करीब तीन घंटे में दोनों ही मकानों को ध्वस्त कर दिया गया। इन दोनों भूमाफियाओं ने अवैध रूप से आलीशान मकान खड़ा कर लिया था। सिंह के अनुसार पुलिस से जो भी लिस्ट मिली है, उसी आधार पर भूमाफियाओं और गुंडों के मकानों को तोड़ा जा रहा है। टीम ने जब सामान निकालना शुरू किया तो भूमाफिया के घर से महंगी झूमर, रॉयल सोफे सहित कई कीमती चीजें मिलीं। हिन्दुस्थान समाचार/केशव दुबे-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in