इंदौर: गुंडों के बाद अब मिलावटखोर निशाने पर,  आलू चिप्स की फैक्टरी का अवैध निर्माण ध्वस्त
इंदौर: गुंडों के बाद अब मिलावटखोर निशाने पर, आलू चिप्स की फैक्टरी का अवैध निर्माण ध्वस्त

इंदौर: गुंडों के बाद अब मिलावटखोर निशाने पर, आलू चिप्स की फैक्टरी का अवैध निर्माण ध्वस्त

इंदौर, 16 दिसम्बर (हि.स.)। गुंडों और माफियाओं के बाद अब मिलावटखोर प्रशासन के निशाने पर हैं। बुधवार सुबह मिलावटखोरों के अवैध कब्जों पर कार्रवाई करते हुए नगरनिगम, पुलिस और प्रशासन की टीम ने सांवेर रोड औद्योगिक क्षेत्र के बी-सेक्टर (अवंतिका नगर) में आलू चिप्स फैक्ट्री का अवैध निर्माण ढहा दिया। मिलावटखोर ने फैक्टरी में करीब चार हजार वर्गफीट में अवैध रूप से पक्का निर्माण कर लिया था। कलेक्टर मनीष सिंह और निगमायुक्त प्रतिभा पाल के निर्देश पर सड़े आलू से चिप्स बनाने वाली सांवरिया फूड प्रोडक्ट की फैक्टरी के अवैध हिस्से को बुधवार सुबह नगर निगम की टीम ने पोकलेन और बुलडोजर की मदद से तोड़ डाला। फैक्टरी में सड़े हुए आलू से चिप्स बनाई जा रही थी। अवैध हिस्से को हटाने की कार्रवाई सुबह 10 बजे से शुरू होना थी, लेकिन मधुमक्खी के छत्ते की वजह से करीब दो घंटे बाद कार्रवाई शुरू हो पाई। मधुमक्खी का छत्ता फैक्टरी परिसर के एक पेड़ की एक शाखा पर लगा था और आकार में काफी बड़ा था। निगम उपायुक्त लता अग्रवाल ने बताया कि कुछ देर बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर छत्ता हटाया, इसके बाद कार्रवाई शुरू हो पाईं। गौरतलब है कि मिलावटखोरों को सबक सिखाने के लिए उनके अवैध निर्माण को चिन्हित कर लिया है और सांवेर रोड पर शहर में पहली कार्रवाई को अंजाम दिया। हिन्दुस्थान समाचार/केशव दुबे-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in