अपडेट.. केन्द्रीय मंत्री गेहलोत की पुत्रवधू चंद्रकला पंचतत्व में विलीन
अपडेट.. केन्द्रीय मंत्री गेहलोत की पुत्रवधू चंद्रकला पंचतत्व में विलीन

अपडेट.. केन्द्रीय मंत्री गेहलोत की पुत्रवधू चंद्रकला पंचतत्व में विलीन

उज्जैन/ नागदा, 18 अक्टूबर (हि.स.)। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता थावरचंद्र गेहलोत की पुत्रवधू चंद्रकला गेहलोत का नागदा में शनिवार देर रात 45 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। रविवार दोपहर 12 बजे उनका चम्बल तट पर अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री गेहलोत समेत बड़ी संख्या में राजनैतिक दलों के नेता एवं गणमान्य मौजूद रहे। चंद्रकला उज्जैन संसदीय क्षेत्र के आलोट विधानसभा के पूर्व भाजपा विधायक जितेंद्र गेहलोत की धर्मपत्नी थीं। बताया जा रहा है कि ह्रदयघात से उनका निधन हुआ। केंद्रीय मंत्री गेहलोत के निवास 56 ब्लॉक नागदा से रविवार को उनकी शवयात्रा शुरू हुई। दोपहर में चंबल तट पर अंतिम संस्कार किया गया। मुक्तिधाम पर उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया, पूर्व सांसद प्रो. चिंतामणि मालवीय, नागदा-खाचरौद के कांग्रेस विधायक दिलीपसिंंह गुर्जर, राज्य शासन से पूर्व कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त असंगठित कामगार कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सुल्तानसिंह शेखावत, पूर्व विधायक दिलीप सिंह शेखावत, सोनू गेहलोत, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष श्याम बंसल, पूर्व जिला अध्यक्ष अनोखीलाल भंडारी, पूर्व नपा अध्यक्ष खाचरौद विजय सेठी, पूर्व नपा अध्यक्ष नागदा अशोक मालवीय, गोपाल यादव विहिप नेता भेरूलाल टांक आदि ने श्रद्धांजलि दी। मंत्रोचार के साथ एक मिनट का मौन रखा गया। हिन्दुस्थान समाचार/ कैलाश सनोलिया-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in