back to top
20.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

युवा मोर्चा ने प्रदेश में 173 स्थानों पर किया पूर्व मुख्यमंत्री का पुतला दहन

भोपाल, 24 मई (हि.स.)। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा देश को बदनाम करने वाले दिए बयान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने कड़ा विरोध दर्ज किया है। सोमवार को पार्टी की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कोरोनो गाइडलाइन का पालन करते हुए प्रदेश के संगठनात्मक 57 जिलों में 173 स्थानों पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार ने सिवनी में पूर्व मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर विरोध दर्ज किया। पंवार ने कहा कि कमलनाथ ने कोरोना को ’भारतीय वेरिएंट’ कहकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की छवि बिगाड़ने की कोशिश की है जो निंदनीय है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ उस तय चीनी नीति का हिस्सा बने हैं, जो कांग्रेस की टूलकिट का हिस्सा है। उनका बयान चीनी एजेंट की तरह है। यह पहली बार नहीं हुआ कि कांग्रेस पार्टी ने अपनी देशद्रोही नीतियों को उजागर न किया हो। यह नई बात नही है, कांग्रेस का काला इतिहास देश की दलाली करके रचा गया है, कमलनाथ उसी परंपरा को निभा रहे हैं। देश की आने वाली पीढियां भी इनसे शर्मिंदा होगी। श्री पवार ने कहा कि कांग्रेस का अस्तित्व जब भी अंधेरे में जाता है तब-तब इनकी दमनकारी नीतियां और देशद्रोही सोच बाहर आ जाती है। श्री पवार ने बताया कि 57 संगठनात्मक जिलों में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए, युवा मोर्चा ने पांच-पांच कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में प्रदेश के 173 स्थानों पर पुतला दहन कर विरोध जताया है। युवा मोर्चा मप्र सरकार से मांग करता है कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में देश की छवि धूमिल करने और जनता में भय का वातावरण बनाने की कोई हिमाक़त न कर सकें। भोपाल के पंचशील नगर मंडल में युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रमोद शर्मा के नेतृत्व में कमलनाथ का पुतला दहन किया गया। जिले के सभी 29 मंडलों में कमलनाथ का पुतला दहन किया गया। ग्वालियर के फूलबाग चौराहे पर युवा मोर्चा द्वारा कमलनाथ का पुतला दहन किया गया। इंदौर में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा प्रदेश में आग लगाने वाले वक्तव्य और इंडियन कोरोना बताने और इस आपदा की घडी़ में राजनीति करने के अवसर ढूंढने का विरोध करते हुए मोर्चा अध्यक्ष मनस्वी पाटीदार के नेतृत्व में विभिन्न चौराहों पर कमलनाथ का पुतला जलाकर विरोध जताया गया। इसी तरह से जबलपुर के सभी 16 मंडलों में जिलाध्यक्ष रंजीत पटेल के नेतृत्व में कमलनाथ का पुतला दहन किया गया। रीवा के सिरमौर चौराहा के सामने मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कमलनाथ का पुतला दहन किया। उज्जैन के कठाल चौराहा पर मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा कमलनाथ का पुतला दहन किया गया। सागर के 8 मंडलों में कमलनाथ का पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे। सीहोर के नगर मंडल में दीपांशु राठौर के नेतृत्व में कमलनाथ का पुतला दहन किया गया। आगर में कमलनाथ द्वारा राष्ट्र विरोधी षड्यंत्र रचने के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कमलनाथ का पुतला दहन किया। भिण्ड में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने परेड चौराहे पर पुतला दहन किया। इसी तरह मंदसौर, पन्ना, नीमच, टीकमगढ़, खरगोन, बुरहानपुर, शहडोल, छिंदवाड़ा, सतना, उज्जैन ग्रामीण, धार, रायसेन, होशंगाबाद, बैतूल, राजगढ़ में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा कमलनाथ का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। हिन्दुस्थान समाचार/डॉ. मयंक चतुर्वेदी

Advertisementspot_img

Also Read:

मणिपुर के उखरुल में फिर बिगड़े हालात, जनजातीय संघर्ष के बाद जले मकान, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मणिपुर के उखरुल जिले में एक बार फिर हालात बेकाबू होते नजर आए, जब सोमवार दोपहर लिटान सारेइखोंग गांव में हथियारबंद...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: हरी इलायची खोल देगी आपके बंद किस्मत का ताला, बस करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...

Astro Today 10 April 2026: मकर राशि- पैनल्टी लग सकती है, संभलकर रहना होगा

धन लाभ: सरकारी कामों में पैसा लगने के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵