youth-commits-suicide-by-hanging-on-tree-at-sister39s-in-laws39-house
youth-commits-suicide-by-hanging-on-tree-at-sister39s-in-laws39-house

बहन की ससुराल में पेड़ पर फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या

ग्वालियर, 26 जून (हि.स.)। हस्तिनापुर थाना क्षेत्र में बहन की ससुराल आए भाई ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह के समय युवक का शव खेत में पेड़ पर लटका मिला। अचानक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव विच्छेदन गृह भेज मर्ग कायम कर लिया। पुलिस के अनुसार, भिंड मौ के ग्राम बढ़ेरा निवासी सुनील (25) पुत्र दाताराम जाटव शुक्रवार को अपनी बहन की ससुराल ग्राम कृपालपुर में मिलने आया था। शाम के समय सुनील बहन से गांव में ही घूमने की कहकर निकला गया। जब काफी समय बाद भी वह नहीं लौटा तो उसका जीजा रात को खाने के लिए तलाश करने गए। लेकिन सुनील का कहीं पता नहीं चल सका। शनिवार सुबह शिवप्रसाद के खेत में नीम के पेड़ पर सुनील का शव फांसी पर लटका मिला। सुनील के फांसी लगाने की सूचना मिलते ही पुलिस व बहन जीजा मौके पर पहुंच गए। हस्तिनापुर थाना प्रभारी उदयवीर तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि सुनील मजदूरी करता था और नशे का आदी था। अचानक उसने बहन के यहां पर आकर फांसी क्यों लगाई फिलहाल कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने आत्महत्या के कारणों की विवेचना प्रारंभ कर दी है। हिन्दुस्थान समाचार/शरद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in