yoga-is-the-most-effective-means-of-saving-the-infinite-powers-of-the-body-shivraj
yoga-is-the-most-effective-means-of-saving-the-infinite-powers-of-the-body-shivraj

शरीर की अनंत शक्तियों को सहेजने का सबसे प्रभावी माध्यम है योग: शिवराज

भोपाल, 20 जून (हि.स.)। हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की पहल के कारण सारी दुनिया योग का लाभ उठा रही है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर तो हमें योग करना ही है, साथ ही रोज भी योग करना है। यह शरीर अनंत शक्तियों का भण्डार है। इन शक्तियों को सहेजने व सही दिशा में ले जाने की जरूरत है। योग इसका सबसे प्रभावी माध्यम है। रोज योग कीजिये, निरोगी, स्वस्थ व प्रसन्न रहिये। यह बातें रविवार देर शाम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने टीवी और सोशल मीडिया के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि जब मैं कोविड-19 से संक्रमित हुआ, तो योग के बल पर शीघ्र ही स्वस्थ होगा। शरीर हमारा सबसे बड़ा धन है। इसलिए योग कीजिये और स्वस्थ रहिए। उन्होंने कहा कि शरीर के स्वस्थ रहने के लिए अगर कोई रामबाण है, तो वह है योग। अगर हम निरंतर योग करें तो शरीर निरोगी रहता है और बुद्धि प्रखर होती है। योग हमारी हज़ारों साल पुरानी विधा है। हमें प्रतिदिन योग करना चाहिए। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in