woman-persecuted-for-dowry-and-beaten-to-death-with-her-family-members
woman-persecuted-for-dowry-and-beaten-to-death-with-her-family-members

महिला को दहेज के लिए सताया व उनके परिजनों के साथ एकमत होकर मारपीट की

महिला को दहेज के लिए सताया व उनके परिजनों के साथ एकमत होकर मारपीट की रतलाम,3 फरवरी,(हि.स.)। जिले के रावटी थाने पर नायन चौराहा निवासी एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि आरोपी नितिन पिता अशोक चत्तर निवासी रावटी सहित सात अन्य ने एकमत होकर अपने हाथ में हथियार व लेकर महिला व उसकेे चार अन्य परिजनों के साथ मारपीट की। वहीं महिला को दहेेज केे लिए प्रताडि़त कर जान से मारने की धमकी दी एवं आरोपी अर्पित ने महिला के साथ छेड़छाड़ भी की। पुलिस ने आरोपियों केे खिलाफ धारा 147,148,498 ए, 323,294,354,506 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया। इधर शहर केे माणकचौक थाने पर पैलेस रोड निवासी एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसकेे पति किरण पिता स्व. हिम्मतलाल हिंगु निवासी दहिसर(ई), मुंबई महाराष्ट्र सहित ससुराल पक्ष के तीन अन्य जनों ने दहेज की मांग को लेकर गाली-गुप्तार की व मारपीट कर शारीरिक व मानसिक रुप से प्रताडि़त किया। पुलिस ने धारा 498ए,294,323 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया। हिंदुस्थान समाचार/ शरद जोशी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in