भारत विकास परिषद के नये अध्यक्ष बने वीरेन्द्र सिंह
भारत विकास परिषद के नये अध्यक्ष बने वीरेन्द्र सिंह

भारत विकास परिषद के नये अध्यक्ष बने वीरेन्द्र सिंह

अनूपपुर, 24 जुलाई (हि.स.)। भारत विकास परिषद अनूपपुर इकाई ने सर्वसम्मति से वीरेन्द्र सिंह को नया अध्यक्ष निर्वाचित किया है। निवर्तमान अध्यक्ष मनोज द्विवेदी ने वीरेन्द्र सिंह के नाम का प्रस्ताव रखते हुए कहा कि पूरी परिषद वीरेन्द्र सिंह के साथ मिल कर परिषद की गतिविधियों को विस्तार देंगे। परिषद के सदस्यों ने विंध्य प्रांत के महासचिव डा देवेन्द्र तिवारी के मार्गदर्शन एवं सहमति से एकमत से वीरेन्द्र सिंह को अध्यक्ष बनाने की सहमति दी। इसके साथ ही अनूपपुर परिषद की नई कार्यकारिणी की घोषणा भी कर दी गई। जिसमे संरक्षक रामलाल रौतेल, राजेन्द्र तिवारी,हरिशंकर वर्मा, गजेन्द्र सिंह, रामनारायण उर्मलिया, सलाहकार सुदामा राम पाण्डेय,विवेक बियाणी, मनोज द्विवेदी,अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह,उपाध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता, राजकिशोर तिवारी, डा.प्रमोद मिश्रा,महेन्द्र केशरवानी, सचिव अरविन्द पाठक, कोषाध्यक्ष राकेश गौतम, सह सचिव संतोष सिंह, संयोजक महिला समिति शब्द आधारी सिंह, सह संयोजक प्रभा श्रीवास्तव, संस्कार प्रमुख मोहित तोमर, समग्र ग्राम संयोजक विद्याधर पाण्डेय, जयंती एवं त्योहार संयोजक राम सुरेश मिश्रा को मनोनीत किया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/ राजेश शुक्ला-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in