valmiki-samaj-garlanded-the-statue-on-the-birth-anniversary-of-bharat-ratna-baba-saheb-ambedkar
valmiki-samaj-garlanded-the-statue-on-the-birth-anniversary-of-bharat-ratna-baba-saheb-ambedkar

भारत रत्न बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती पर वाल्मीकि समाज ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

मन्दसौर, 14 अप्रैल (हि.स.)। वाल्मीकि समाज मंदसौर द्वारा बुधवार को संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके कार्यों को याद किया गया। इस अवसर पर वाल्मीकि समाज के वरिष्ठ पटेल मुकेश चनाल ने कहा कि डॉ. अम्बेडकरजी का नाम आते ही भारतीय संविधान का जिक्र अपने आप आ जाता है। डॉ. अंबेडकर ने एक दिग्गज अर्थशास्त्री के तौर पर भी देश और दुनिया के पैमाने पर बेहद अहम योगदान दिया। बाबा साहेब ने दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों से डिग्रियां हासिल करने के साथ ही साथ अर्थशास्त्र के विषय को अपनी प्रतिभा और अद्वितीय विश्लेषण क्षमता से लगातार समृद्ध भी किया। हम सभी को बाबा साहेब के बताये मार्ग पर चलकर इस देश को समृद्धि की ओर ले जाना है। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ बाबूलाल अठवाल, बाबूलाल हंस, भेरूलाल सलोद, श्यामलाल घारू, प्रकाश लदोदिया, अशोक चनाल, प्रकाश सलोद, संतोष सोदे, मूलचन्द भाटी, देवराज घारू, मनोज चनाल आदि ने भी बाबा साहेब की प्रतीमा पर माल्यार्पण कर उनके बताये आदर्शों पर चलने की शपथ ली। बाबा साहब के 130 वे जन्मदिवस पर शहर ब्लॉक कांग्रेस ने अर्पित की पुष्पाजंलि भारतीय संविधान निर्माता एवं दलितों के मसीहा डॉ भीमराव अम्बेडकरजी के जन्म जयंती के उपलक्ष्य में शहर ब्लॉक कंाग्रेस द्वारा माल्यार्पण किया गया। अम्बेडकर चैराहा स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवकृष्ण पाटील, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री महेन्द्रसिंह गुर्जर, शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद हनीफ शेख सहित बडी संख्या में कांग्रेसजनों ने माल्यार्पण करते हुये श्रृध्दासुमन अर्पित किये। हिन्दुस्थान समाचार/ अशोक झलौया

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in