back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अपेक्स बैंक में ग्राहकों के लिए यूपीआई सुविधा लागू

भोपाल, 26 फरवरी (हि.स.)। मप्र में यूपीआई (यूनिफाईड पेमेंट इन्टरफेश) की सुविधा अपेक्स बैंक द्वारा शुक्रवार को ग्राहकों के लिए शुरू कर दी गई है। जनसम्पर्क अधिकारी बबीता मिश्रा ने बताया कि इस सुविधा से अपेक्स बैंक के खातेदार अब मोबाइल से लेनदेन एवं विभिन्न बिलों का भुगतान भीम एप, पेटीएम एप, फोन पे, गूगल पे आदि के माध्यम से कहीं भी किसी भी समय अपने खाते से कर सकेंगे। साथ ही अपेक्स बैंक के ग्राहक अपने खातों में किसी परिजन/मित्र द्वारा प्रेषित राशि अपने खातों में त्वरित प्राप्त कर सकेंगे और भेज भी सकेंगे। इस सुविधा से अपेक्स बैंक अन्य वाणिज्यिक बैंकों के समान ग्राहक की सेवाएँ प्रदान करने की ओर अग्रसर हो गया है। इस तरह की सुविधाएँ भविष्य में जिला बैंकों में भी लागू करने की कार्यवाही की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश

Advertisementspot_img

Also Read:

PF निकासी होगी बेहद आसान, UPI और ATM से मिलेगा सीधा एक्सेस, जानिए क्या होगा नया सिस्टम

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। प्रोविडेंट फंड (PF) खाताधारकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। केंद्र सरकार पीएफ निकासी की प्रक्रिया को पूरी तरह आसान...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵