रतलाम,30 जून (हि.स.) । जिले के बिलपांक थाना क्षेत्र में एक किन्नर के साथ अप्राकृतिक कृत्य किए जाने का मामला सामने आया है। किन्नर की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच में लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिलपांक थाने में एक किन्नर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि बिलपांक चिकलिया टौला नाका के बाद सालाखेड़ी एवं नामली हाईवे के मध्य रात को ट्रक क्रमांक एचआर61 सी0390 के चालक ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। पुलिस ने धारा 377,506,366,324 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया। हिंदुस्थान समाचार / शरद जोशी




