ujjain-resident-asi-dies-of-corona
मध्य-प्रदेश
उज्जैन निवासी एएसआई की कोरोना से मौत
11/04/2021 उज्जैन, 11 अप्रैल (हि.स.)। उज्जैन निवासी 56 वर्षीय अशोक पटेल देवास में एएसआई के पद पर पदस्थ थे। कोरोना संक्रमण के चलते उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार एएसआई पटेल को 6 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। 8 अप्रैल को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें इंदौर ले जाया गया। यहां उपचार के दौरान रविवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके तीन बेटियां और एक बेटे हैं। अपने हंसमुख स्वभाव से अपने साथियों के बीच काफी चहेते रहे, उनके निधन से पुलिस महकमे में शोक की लहर व्याप्त हो गई है। पटेल देवास के कई थानों में पदस्थ रहे। हिंदुस्थान समाचार/गजेंद्र सिंह तोमर