back to top
31.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शनिदेव मंदिर में दर्शन करने जा रहे वृद्ध दंपत्ति को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, दोनों की मौत

शिवपुरी, 13 मार्च (हि.स.)। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में शनिदेव मंदिर में दर्शन करने जा रहे एक वृद्ध दंपत्ति की बाईक को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। घटना में बाईक सवार दंपत्ति की मौत हो गई। सूचना के बाद एंबुलेंस देर से मौके पर पहुंची, जिससे नाराज परिजनों ने सडक़ पर जाम लगा दिया। पुलिस ने आरोपित ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार कोलारस निवास पूरन कुशवाहा (उम्र 55 वर्ष) अपनी पत्नी के साथ शनिदेव मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। इस दौरान बैरसिया रोड पर सामने से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वृद्ध दंपत्ति गाड़ी से उछलकर नीचे गिर गए। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पूरन कुशवाह गंभीर अवस्था में घायल हो गए। राहगीरों ने फोन के माध्यम से परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजन घायल पूरन कुशवाहा को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे। जहां ईलाज के दौरान उन्होंने ने भी दम तोड़ दिया। वहीं घटना के करीब डेढ़ घंटे बाद एंबुलेंस आने से महिला की लाश रोड पर पड़ी रही। जिससे परिजन आक्रोशित हो गए और बैरसिया रोड पर आवागमन बंद कर दिया। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने 100 डायल में शव को रखकर अस्पताल पीएम के लिए पहुंचाया और परिजनों को शांत कराया। जिसके बाद पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर, इसकी जांच शुरू कर दी है। हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय

Advertisementspot_img

Also Read:

कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया की खुशियां हुई डबल, दूसरी बार घर गूंजी किलकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टीवी की मशहूर जोड़ी, कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति, लेखक-प्रोड्यूसर हर्ष लिम्बाचिया के घर खुशियों का मौका आया है। कपल को...
spot_img

Latest Stories

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...

कौन हैं सोनम वांगचुक? जिनकी NSA के तहत हिरासत केंद्र सरकार ने की रद्द, जानिए क्यों लिया गया था हिरासत में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता और...

Kuldeep Yadav की होने वाली दुल्हन कौन हैं? जानिए वंशिका चड्ढा की पढ़ाई, नौकरी और लव स्टोरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार...

Rohit Shetty Birthday: इन फिल्मों ने सिनेमाघरों में चलाया था अपना जादू, आज भी देखना पसंद करते हैं दर्शक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने...