अनूपपुर: जो दूसरे को जीते वो वीर और जो खुद को जीते वो महावीर: शिवराज

अर्थ-काम और मोह-माया में फंसे करोड़ों लोगों को धर्म और मोक्ष का मार्ग आचार्य श्री दिखा रहे हैं। आचार्य श्री भगवान महावीर के मार्ग पर जाने के लिए लोगों को प्रेरित कर रहे हैं।
अनूपपुर: जो दूसरे को जीते वो वीर और जो खुद को जीते वो महावीर: शिवराज

अनूपपुर, एजेंसी । अर्थ-काम और मोह-माया में फंसे करोड़ों लोगों को धर्म और मोक्ष का मार्ग आचार्य श्री दिखा रहे हैं। आचार्य श्री भगवान महावीर के मार्ग पर जाने के लिए लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। हमारा सौभाग्य है कि हम आचार्यश्री के अपने नेत्रों से दर्शन कर पा रहे हैं। सनातन धर्म की परंपरा और भगवान महावीर के बताए मार्ग पर चलने के लिए आचार्यश्री जन-जन को प्रेरित कर रहे हैं। कोई अन्यथा न ले मुझे आचार्यश्री में भगवान महावीर स्वामी के दर्शन होते हैं। जो दूसरे को जीते वो वीर और जो खुद को जीते वो महावीर है। जैन साहब कहने से कोई जैन नहीं होता। जैन बनने के लिए इंदियों को जीतना पड़ता है, तब जितेन्द्रिय बनते हैं। आत्मा से परमात्मा बनने की प्रक्रिया है जैन। मैं तो कहता हूं सभी को जैन बनना चाहिए। खुद को जीते।

यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को आचार्य श्री विद्यासागर जीवदया गौ सेवा सम्मान एवं वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि अर्थ-काम और मोह-माया में फंसे करोड़ों लोगों को धर्म और मोक्ष का मार्ग आचार्य श्री दिखा रहे हैं। आचार्य श्री भगवान महावीर के मार्ग पर जाने के लिए लोगों को प्रेरित कर रहे हैं।

प्रदेश में शुरू होगी गो एम्बुलेंस

मुख्यमंत्री ने कहा प्रदेश में लाडली लक्ष्मी जैसी कई योजनाएं बनी। अब हमने गरीब बहनों के लिए लाडली बहना योजना बनाई है। इसमें प्रदेश की गरीब बहनों को एक हजार रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। मनुष्यों के लिए प्रदेश में कई योजनाएं हैं। बीमार को अस्पताल ले जाने के लिए 108 एम्बुलेंस की सेवा है। अब हमने गाय माता व अन्य पशुओं को अस्पताल पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस चलाने का निर्णय लिया है। अब जल्द एम्बुलेंस चलेगी। इस एंबुलेंस में एक डॉक्टर, कंपाउंडर और ड्राइवर रहेगा। इसका नंबर 1962 रहेगा। एक महीने में ये एम्बुलेंस प्रदेश में चलने लगेगी। गाड़ियां आ गई हैं। कुछ और व्यवस्थाएं कर रहे हैं। हर ब्लॉक में एक एम्बुलेंस होगी। 313 ब्लॉक में 313 और कुछ नगरों में ऐसे कुल 407 एम्बुलेंस चलाई जाएंगी।

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के लाइसेंस रद्द करेंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में एक अप्रैल से शराब के अहाते बंद कर दिए हैं। अब कोई बाहर खड़े होकर शराब पिएगा तो उस पर कार्रवाई होगी। शराब पीकर गाड़ी चलाते पकड़े जाने पर उसका ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करेंगे। ताकि वह व्यक्ति दोबारा गाड़ी न चला सके।

मॉ नर्मदा से लिया आशिर्वाद

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अमरकंटक पहुंच कर मॉ नर्मदा उद्गम में पहुंचकर मॉ नर्मदा के दर्शन कर प्रदेश के सुख समृद्धि की कामना करते हुए आशिर्वाद लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती साथ रहीं। ज्ञात हो कि नौरात्रि के पूर्व से पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती अमरकंटक में साधना कर रहीं हैं।

सर्वोदय तीर्थ पंचकल्याण मंदिर में दर्शन कर प्रदेश के सुख समृद्धि की कामना

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अमरकंटक पहुंचने के बाद सबसे पहले सर्वोदय तीर्थ पंचकल्याण मंदिर पहुंचकर भगवान आदिनाथ के दर्शन कर प्रदेश के सुख समृद्धि की कामना की। साथ ही आचार्य श्री विद्यासागर के दर्शन कर आशिर्वाद लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सर्वोदय तीर्थ पंचकल्याण मंदिर के संबंध में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की तथा यहां स्थापित किए गए एक हजार प्रतिमाओं के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।

हैलीपैड पहुंचने पर सांसद सहित अधिकारियों ने किया स्वागत

इसके पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के हैलीपैड पहुंचने पर सांसद हिमाद्री सिंह, शहडोल संभागायुक्तत राजीव शर्मा, एडीजीपी शहडोल दिनेश चंद्र सागर कलेक्टर आशीष वशिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं कुलपति इंदिरा गांधी जनजाति विश्वविद्यालय अमरकंटक श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ से स्वागत किया।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in