back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, युवती ने भी डाला गले में फंदा

उज्जैन, 30 जून (हि.स.)। बीती रात महिला और युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले महिला ने सुसाइड नोट भी लिखा है। आज सुबह दोनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम करने के बाद पोस्टमार्टम कराया है। सुसाइड नोट के आधार पर जांच शुरू की जाएगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार महावीर बाग में रहने वाली स्वाति पति सुरेश गोमे 32 वर्ष ने रात 3 बजे के लगभग फांसी लगाकर आत्महत्या की है। तड़के उसका शव पति ने फंदे पर लटका देख मामले की सूचना पुलिस को दी थी। घटना स्थल पहुंची पुलिस को सुसाइड नोट मिला है जिसके आधार पर सामने आ रहा है कि मृतका का 8 वर्षीय बेटा है जो शुगर की बीमारी से पीडि़त है। प्रतिदिन स्वाति अपने बेटे को इंसुलिन का इंजेक्शन लगाती थी। इतनी कम उम्र में बेटे को गंभीर बीमारी और इंजेक्शन लगाते समय वह काफी निराश हो जाती थी। जिसके चलते वह अपने बेटे की हालत देख नहीं पा रही थी। इसी के चलते उसने मौत को गले लगाया है। स्वाति का पति एसबीआई बैंक में क्लर्क है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। दूसरी आत्महत्या की घटना चिमनगंज थाना क्षेत्र के मोहननगर में सामने आई है। यहां रहने वाले रमेशचंद्र की पुत्री कृष्णाबाई ने देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस को घटना स्थल से सुसाइड नोट नहीं मिला है जिसकी तलाश में पुलिस घटना स्थल दोबारा पहुंचकर जांच करेगी। हिंदुस्थान समाचार/गजेंद्र सिंह तोमर

Advertisementspot_img

Also Read:

CM मोहन यादव की माफी के बाद भी नहीं थमा सियासी ताप! कैलाश विजयवर्गीय बोले- ‘गलत बात पर गुस्सा लाजिमी’

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र गुरुवार को उस वक्त गरमा गया, जब संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी...
spot_img

Latest Stories