मंदसौर, 13 मार्च (हिस)। मंदसौर नगर में शनिवार को शनिचरी अमावस्या शनि जयंति का पर्व मनाया गया। नगर के खानपुरा स्थित शनि मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओं का तांता शनिदेव के दर्शन वंदन हेतु लगने लगा था। जो दिनभर जारी रहा। इसके अलावा नगर के अन्य शनि मंदिरों में भी शनि भक्त पहंुचे पूजा अर्चना की। शनिचरी अमावस्या शनि जयंति के अवसर पर सुबह से ही भक्तों को जमावड़ा लगा है। वैसे भी शनिवार को बडी संख्या में भक्त मंदिर आते हैं, लेकिन इस बार शनि जयंति होने के कारण भक्तों की संख्या में इजाफा रहा। हिन्दुस्थान समाचार, अशोक झलौया




