back to top
17.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कमलनाथ के आरोपों पर गृहमंत्री का पलटवार, कहा- मौत का प्रमाण दें या फिर इस्तीफा

भोपाल, 21 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा शिवराज सरकार पर कोरोना से मौत के आंकड़ों को छिपाने के आरोपों पर भाजपा आक्रामक हो गई है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ के आरोपों पर पलटवार करते हुए उन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि कमलनाथ बिना प्रमाण के आरोप लगा रहे हैं और झूठ बोलकर जनता में भ्रम फैला कर प्रदेश का अपमान कर रहे हैं। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा कि कमलनाथ जी को लाशें गिनने की आदत है। 1984 के दंगे सबको पता है। यदि कोरोना से एक लाख से ज्यादा मौत के प्रमाण हैं तो सौपें। अन्यथा इस्तीफा दें। यदि वे प्रमाण देंगे तो मैं इस्तीफा दे दूंगा। राज्यपाल से आग्रह है कि भय और भ्रम फैलाकर प्रदेश की छवि बिगाड़ रहे नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ पर राष्ट्रदोह का मुकदमा दर्ज करवाएं।   बता दें कि कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर प्रदेश में कोरोना से हो रही मौतों के आंकड़े छिपाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मार्च-अप्रैल में श्मशान और कब्रिस्तानों में 1 लाख 27 हजार 530 शवों में से 1 लाख 2 हजार 2 शवों का कोविड प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार किया गया। सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि कोविड से प्रदेश में कितनी मौतें हुई हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय

Advertisementspot_img

Also Read:

MLA के वेतन से ₹1 लाख ज्यादा: नया पद लाया सम्राट चौधरी के लिए बड़ा फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार में राजनीतिक जिम्मेदारी के साथ ही उपमुख्यमंत्री और नए गृह मंत्री सम्राट चौधरी की सैलरी और भत्तों में भी जबरदस्त...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵